News Addaa WhatsApp Group

गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादा जीवन जीने में विश्वास करते थे- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 2, 2024  |  5:46 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादा जीवन जीने में विश्वास करते थे- ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

कुशीनगर। जिले के कप्तानगंज विकास खण्ड क्षेत्र के आर०के०पाण्डेय शिशु शिक्षा निकेतन घोड़ादेऊर के परिसर में गांधी जयंती मनाईं गई।इस मौके पर विद्यालय के अध्यापक पत्रकार ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय ने दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।

ज्ञानेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि बापू सत्य और अहिंसा के पुजारी थे।महात्मा गांधी ने भारत की आजादी के अलावा और समाज में अहिंसा,लोगों को सत्य की राह दिखाने,लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने का हक दिलाने में भी बड़ी भूमिका निभाई है।गांधी जी सत्य, अहिंसा और सादा जीवन जीने में विश्वास करते थे। उनका मानना था कि किसी भी समस्या को हल करने के लिए हिंसा का सहारा लेना गलत है।अपनी इसी विचारधार के साथ उन्होंने भारत की आजादी की लड़ाई भी लड़ी।

भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सविनय अवज्ञा आंदोलन, स्वदेशी आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन, दांडी यात्रा जैसे अहिंसात्मक आंदोलन चलाए। गांधी जी का दांडी मार्च (नमक आंदोलन) तो पूरी दुनिया के कई देशों के लिए अंग्रेजों के अत्याचारों के खिलाफ सत्याग्रह की मिसाल बना। जिसने बड़ी से बड़ी सत्ता को झुकने पर मजबूर कर दिया।

महात्मा गांधी गांधी जी केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे। वो एक समाज सुधारक भी थे।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक सिध्देश्वर तिवारी, विपीन यादव, अष्टभुजा सिंह,सोनू गुप्ता, दिलीप कुमार, शिक्षिका खुश्बू उपाध्याय, उर्मिला चौधरी रोशनी कन्नौजिया संजू सिंह गुड़िया उपस्थित रहीं।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking