News Addaa WhatsApp Group Join करें

गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर की ठोकर से हुई साइकिल सवार की मौत

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jan 22, 2025  |  9:37 PM

553 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रेलर की ठोकर से हुई साइकिल सवार की मौत WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला कस्बा अंतर्गत बलुआ चौराहे पर गन्ना लदे ट्रैक्टर- ट्रेलर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल 45 वर्षीय एक साइकिल सवार की मौत हो गई।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

मिली जानकारी के अनुसार रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बलुआ तिराहे के पास देर शाम को स्थानीय नगर पंचायत के बापू नगर वार्ड नंबर 2 ( उर्दहा नं0 2) निवासी महेन्द्र पुत्र जयराम उम्र 45 वर्ष की साइकिल गन्ना लदे ट्रैक्टर- ट्रेलर की चपेट में आ गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी रामकोला ले जाया गया। सीएचसी के डाक्टर द्वारा तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और पंचनामा के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।

महेन्द्र रामकोला मुख्य तिराहे पर ठेला लगाकर अपने परिवार का जीविका चलाता था। रोज की भांति शाम को अपनी दुकान समेट कर घर जा रहा था कि घर पहुंचने से पहले दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking