News Addaa WhatsApp Group Join करें

गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 25, 2026  |  8:09 PM

263 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गेहूं की डंठल बुझाते वक्त भड़की आग बनी काल खेत में झुलसकर किसान की मौत

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली थाना क्षेत्र के महुई कोटवा गांव में शनिवार को खेत में गेहूं की पराली बुझाने गए एक बुजुर्ग किसान की आग की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त सूचना के मुताबिक बुधिराम सिंह पुत्र स्व:फौजदार सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी महुई कोटवा शनिवार को अपने खेत में गेहूं की डंठल बुझाने गए थे। इसी दौरान तेज हवा के कारण आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और वे उसकी चपेट में आ गए।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

आग इतनी तेज थी कि बुधिराम सिंह कुछ भी समझ पाते, इससे पहले ही पूरी तरह घिर गए। ग्रामीणों के पहुंचने तक वे बुरी तरह झुलस चुके थे और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां खेत में उनका शव देखकर कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है।ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी फोन के माध्यम से अहिरौली थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाने से उपनिरीक्षक शुभम भार्गव कांस्टेबल गिरजेश यादव टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार प्रविन्द राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया गया है।मृतक बुधिराम सिंह परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे और मजदूरी कर घर चलाते थे। उनके परिवार में एक बेटा छेदी और एक बेटी है, दोनों विवाहित हैं। बेटे की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण पूरी जिम्मेदारी उन्हीं पर थी।छेदी के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल है, जिनकी अभी शादी नहीं हुई है।

इस हादसे के बाद परिवार के सामने आजीविका और भविष्य दोनों का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking