जौरा बाजार / कुशीनगर। क्षेत्र के कोटवा करजहि में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का सोमवार को समापन हुआ। कथा के समापन पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। सात दिवसीय कथा में कथावाचक श्री श्री 108 सतेंद्र पाठक जी के मुखारविंद से कथा का श्रवण किया गया। श्रीमद्भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए गए। साथ ही भजनों की प्रस्तुति से भक्त गण आत्म विभोर होकर झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के वात्सल्य व असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा की गई विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार, कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।
इस धार्मिक अनुष्ठान के समापन दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की सर्वोपरि लीला रासलीला, मथुरा गमन, दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसवध, शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। कथा के माध्यम से व्यास जी ने श्रोताओ को गोबर्धन पर्वत की कथा को भी बताते हुवे गोबर्धन पर्वत को कृष्ण ने अपने उंगली पर उठाकर गांव के लोगो को सहयोग एवं सहानभूति देते हुवे समाज मे एकात्म सहयोग की अस्थापना करते की । आज के समय मे भी समाज मे आतंकबादी अधर्मी असुरो जैसा ही हिन्दू समाज और संस्कृति कुठाराघात कर रहे हैं।
अतः सनातन धर्म ,संस्कृति की उत्थान के लिए पूरे समाज को एकत्रित होकर सहयोग करना चाहिए।कथा श्रोताओ में डॉ0 मस्तराज सिंह ,मार्कण्डेय सिंह ,डॉ0 डब्लूसिंह ,डी .के.सिंह ,भगवती कुशवाहा ,रीना सिंह ,डॉ0 निहारिका सिंह ,कालिंदी सिंह ,प्रभावती देवी , छट्ठू मद्देशिया ,जयप्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…