News Addaa WhatsApp Group

गोरखा रेजीमेंट ने शहीद सूबेदार दिनेश कुमार गुप्ता को दी गार्ड ऑफ ऑनर अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता की जय नारों से गूंजा गांव

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 28, 2025  |  3:49 PM

109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोरखा रेजीमेंट ने शहीद सूबेदार दिनेश कुमार गुप्ता को दी गार्ड ऑफ ऑनर अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, भारत माता की जय नारों से गूंजा गांव

कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम बलुआ बेलवा निवासी ने वीर सपूत,आर्मी सूबेदार दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र ब्रह्मा गुप्ता को नम आंखों से पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार हेतिमपुर घाट पर किया गया। इस दौरान गोरखा रेजीमेंट की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद को सलामी दी।

प्राप्त सूचना की मुताबिक दिनेश कुमार गुप्ता पुत्र ब्रम्हा गुप्ता निवासी बेलवा बलुआ छुट्टी पर तिरुपति बाला जी गए थे। वापसी के दौरान 26 सितंबर की सुबह चार बजे हैदराबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में ही ब्रेन हेमरेज से उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही गांव और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

रविवार को उनका शव उनके पैतृक गांव बलुआ बेलवा पहुंचने पर उनका पार्थिव शरीर देख हर किसी की आंखें भर आईं। शहीद की अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। माहौल “भारत माता की जय” और “शहीद दिनेश अमर रहें” के नारों से गूंजता रहा।शहीद दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके परिवार में माता-पिता,पत्नी और दो छोटे बेटे हैं — बड़ा बेटा गौरव (10 वर्ष,और छोटा बेटा अथर्व 4 वर्ष। दोनों मासूम बच्चों की मासूमियत ने पूरे माहौल को और अधिक भावुक कर दिया।अंतिम यात्रा में हाटा विधायक मोहन वर्मा, नायब तहसीलदार सुनील सिंह,स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। सभी ने शहीद को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार को ढांढस बंधाया।हाटा विधायक मोहन वर्मा ने कहा,सूबेदार दिनेश कुमार गुप्ता जैसे वीर सपूत देश की शान हैं। उनका बलिदान कुशीनगर ही नहीं बल्कि पूरे भारत के लिए गौरव की बात है। हम सब उनके परिवार के साथ खड़े हैं।वहीं गांव के बुजुर्ग रामप्रवेश गुप्ता ने भावुक होकर कहा दिनेश बचपन से ही होनहार और कर्तव्यनिष्ठ थे। उन्होंने सेना में जाकर गांव का मान बढ़ाया। आज उनकी शहादत ने सबको गर्व और गम दोनों दिया है।गोरखा रेजीमेंट द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिए जाने का क्षण पूरे क्षेत्र के लिए अविस्मरणीय रहा। ग्रामीणों ने कहा कि सूबेदार दिनेश का बलिदान पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking