गोरखपुर । गोरखपुर की होनहार बेटी रितिका चौबे ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर जूनियर मिस इंडिया गोरखपुर का खिताब जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। रितिका सोशल मीडिया पर भी एक उभरती हुई स्टार हैं, जहां उनके हजारों फॉलोअर्स उनकी प्रतिभा, फैशन और आत्मविश्वास से प्रेरित होते हैं।
प्रतियोगिता में रितिका ने अपने टैलेंट, व्यक्तित्व और मंच प्रस्तुति से जजों को प्रभावित किया और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच विजेता का ताज अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों और गोरखपुर के लोगों में खुशी की लहर है।
रितिका चौबे ने कहा:
“मेरा सपना राष्ट्रीय स्तर पर गोरखपुर और भारत का नाम रोशन करना है। मैं सभी बच्चों को अपने सपनों के लिए मेहनत करने की प्रेरणा देना चाहती हूँ।”
उनकी इस सफलता को स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब सराहा है। रितिका अब आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रही हैं।रितिका ने इस उपलब्धि का सारा श्राय अपने पिता एक्स सर्विस मैन राजेश्वर चौबे एवं माता सरोज देवी के साथ ही साथ अपने नाना, नानी एवं मामा मोहन पाण्डेय को दी।
कुशीनगर। जिले से होकर गुजरने वाले एनएच-27 पर चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य में भ्रष्टाचार…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में कसया से लेकर बिहार सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चल…
कुशीनगर। जनपद में भारतीय राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण के अधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर कराए…
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…