News Addaa WhatsApp Group Join करें

गुरु के स्थानांतरण की खबर सूनकर शिष्य हुए निराश,उनके वापसी की करने लगे मांग 

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Apr 19, 2025  |  8:02 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुरु के स्थानांतरण की खबर सूनकर शिष्य हुए निराश,उनके वापसी की करने लगे मांग  WhatsApp
Responsive image

अहिरौली बाजार/ कुशीनगर।मोतीचक विकासखंण्ड क्षेत्र में के ग्राम फर्द मुंडेरा में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को उस समय हंगामे जैसे हालात बन गई। जब छात्रों को यह जानकारी मिली कि उनके प्रिय शिक्षक रामवीर को विद्यालय से हटाया जा रहा है। सूचना मिलते ही छात्र-छात्राएं निराश हो उठे और कक्षाओं में जाने से इनकार करते हुए विद्यालय के मुख्य गेट पर खड़े होकर जोरदार नारेबाजी करने लगे।हमारी मांग पूरी करो रामवीर सर को वापस लाओ जैसे नारों से विद्यालय परिसर गूंज उठा।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

छात्र गेट पर ही अड़े रहे और किसी के भी समझाने पर मानने से इनकार कर दिया।इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान और पंचायत के अन्य सदस्यों ने छात्रों को समझाने की कोशिश की मगर वे अपनी जिद पर अड़े रहे। बच्चों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक उनकी बात नहीं मानी गई तो वे मंगलवार से विद्यालय का बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे।मिली जानकारी के अनुसार शिक्षक रामवीर मथुरा जिले के निवासी हैं और बीते पाँच वर्षों से फर्द मुंडेरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत हैं।उनके शिक्षण और नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों में ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक सराहनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।हाल ही में उनका चयन एआरपी (शैक्षिक संसाधन व्यक्ति)पद के लिए हुआ है।जिसके चलते उनकी तैनाती अन्य जगह की जा सकती है।

इसी सूचना से नाराज छात्रों का कहना है कि रामवीर सर ने विद्यालय को नई दिशा दी है और उनके बिना वे पढ़ाई नहीं करेंगे।गांव में यह घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है। और शिक्षा विभाग से मांग की जा रही है कि बच्चों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking