कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत ग्राम सभा पटखौली निवासी 21 वर्षीय एक युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसको स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर ले गये, जंहा चिकित्सकों ने मृत्यु घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रविवार को कप्तानगंज थाना अन्तर्गत कप्तानगंज पिपराइच मार्ग पर स्थित ग्राम सभा पटखौली निवासी 21 वर्षीय अंगद प्रजापति पुत्र लाल वचन प्रजापति भोर में लगभग पौने चार बजे लगभग लघु शंका करने घर से बाहर जैसे निकले उसी दौरान पिपराइच की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने अंगद पुत्र लाल बचन प्रजापति गम्भीर रूप से घायल हो गये जिसको परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज ले जाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एच एस ओ चन्द्र भूषण प्रजापति ने बताया कि शव का पीएम के लिए भेज दिया गया।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…