News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीसरा जिला अस्पताल रेफर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jan 4, 2025  |  10:33 PM

302 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, तीसरा जिला अस्पताल रेफर WhatsApp
Responsive image
  • एक ही बाइक पर सवार थे तीनों साथी युवक
  • दो युवकों की हुई मौत, परिजनों में कोहराम
  • हेलमेट नहीं पहने थे तीनों बाइक पर बैठे युवक

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनियां गांव के समीप चलंतवा पुल के पास नरकहवा मोड़ पर शनिवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य युवक को गम्भीरावस्था में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने घायल तीनों युवकों को सीएचसी तुर्कहां में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने दो युवकों की मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। एक ही गांव के दो युवकों की मौत की खबर सुनकर गांव में मातम पसरा है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल संख्या WB52AH1052 पर सवार होकर बेलवनियां गांव निवासी आनंद पुत्र दर्शन प्रसाद उम्र 22 वर्ष, संजीव पुत्र हेलदार उम्र 22 वर्ष और सूरज 24 वर्ष तीनों साथी गांव जा रहे थे, इसी दरम्यान थाना क्षेत्र के चलंतवा पुल के समीप किसी तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से तीनों सड़क पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। और दूसरा वाहन चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर गांव से भी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर तत्काल हनुमानगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, कांस्टेबल संजय यादव पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायलावस्था में तीनों को एम्बुलेंस से तुर्कहां सीएचसी में भर्ती कराया जहां आनंद और संजीव की मौत हो जाने की चिकित्सक ने पुष्टि कर दी जबकि सूरज को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया।

पुलिस अस्पताल में मौजूद हैं और मृतक दो युवकों के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई। वहीं घटना से आहत परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking