खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव के पड़रहवा गांव निवासी एक युवक गृहकलह के बाद दरवाजे पर स्थित आम के पेड़ से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
हनुमानगंज गांव के पड़रहवा टोला निवासी उदयराज माली उम्र 38 वर्ष का शुक्रवार की सुबह आम के पेड़ से लटकता शव देख गांव में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर कब्जे में लेकर परिजनों से पुछताछ की। परिजनों का कहना है कि पत्नी से लड़ाई झगड़ा कर युवक घर से निकल लिया। सुबह पेड़ से लटकता शव देखा गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।
एसओ हनुमानगंज अजय पटेल का कहना है कि पेड़ से लटकता शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मृतक की पत्नी और पांच बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…