खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाने के एक चर्चित सिपाही का युवक से मोबाइल पर बातचीत में शराब खरीद फरोख्त कराने का आरोप लगाते इण्टरनेट मीडिया में तेजी से आडियो वायरल हो रहा है। इसके पीछे युवक ने शराब तस्करी में उक्त सिपाही के लिप्त होने और उसे धमकाने का आरोप लगाया है हालांकि, इस वायरल आडियो की सत्यता की पुष्टि न्यूज़ अड्डा नहीं करता है।
वायरल आडियो में हनुमानगंज थाने पर तैनात एक कांस्टेबल और एक युवक के बीच लगभग 2 मिनट से अधिक शराब पकड़कर छोड़ने की बातचीत सुनी जा रही है। सिपाही द्वारा रात 11बजे युवक को पेट्रोल पंप पर आने और धमकाने का भी आरोप युवक ने लगाया है जो पुलिस सहित लोगों में खास चर्चा बना हुआ है। अब इसके पीछे की सच्चाई क्या है वह रहस्य बना हुआ है। पूरा मामला सामने आने पर कुशीनगर पुलिस ने एक्स पर प्रकरण की जांच की बात कही है।
कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…
विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…
खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…
बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…