News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: छेड़खानी का मामला तहसील दिवस में पहुंचा, कार्रवाई के निर्देश

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 15, 2024  |  9:03 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: छेड़खानी का मामला तहसील दिवस में पहुंचा, कार्रवाई के निर्देश
  • कार्रवाई नहीं होता देख मामला तहसील दिवस में डीएम एवं एसपी के समक्ष पहुंचा

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लड़कियां के साथ छेड़छाड़ का मामला तहसील दिवस पहुंच गया, पीड़ित बहनों में एक ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। कोई कार्रवाई न होता देख मामला तहसील दिवस में डीएम एवं एसपी के समक्ष पहुंचा। डीएम ने फटकार लगाई तो पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गाँव की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने 14 जून को हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया कि अपने गाँव से छोटी बहन के साथ बगल के गाँव में ब्याही अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थी ,एक सूनसान जगह पर जैसे दोनों पहुँचे तभी एक बाइक पर सवार तीन युवक पहुँचे और फब्तियां कसने लगे , किसी तरह वहाँ से निकलकर दोनों बहन के घर चली गयी। फिर जब बहन के घर से वापस लौट रही थी फिर उसी जगह तीनों युवक बाइक से पहुँचे और अश्लील हरकत करने लगे, जब लड़की ने विरोध किया तो लड़के छेड़छाड़ करते हुए मारना पीटना शुरू कर दिया, कंधे पर उठाकर गन्ने के खेत में ले जाने लगे। दोनो रोने चिल्लाने लगी तभी राहगीर पहुँच गये तब जाकर दोनो को शोहदों ने छोड़ा, युवको ने धमकी दिया की अगर कही बताया तो बाइक से कुचलकर मार डालेंगे। तहरीर के बाद भी हनुमानगंज पुलिस ने कोई कार्यवाई नहीं की तो पीड़िता शनिवार को तहसील दिवस में पहुँची और डीएम व एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। डीएम ने हनुमानगंज एसओ को फटकार लगाई और अधिकारियों ने आवश्यक कार्यवाई का निर्देश दिए। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking