News Addaa WhatsApp Group Join करें

हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 24, 2026  |  5:25 PM

423 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हफुआ चर्तुभुज में ‘कागजों पर विकास’ का खेल? एक ही चकरोड पर कई बार भुगतान के आरोप, जांच की उठी मांग

कुशीनगर। सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चर्तुभुज एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र में है। गांव में संचालित “बीबीजी रामजी योजना” के तहत कराए गए कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बरसात के मौसम में वर्षों पुराने चकरोडों को ट्रैक्टर-रोटावेटर से जोतकर उन्हें नया कार्य दर्शाया गया और फर्जी मस्टर रोल तैयार कर लाखों रुपये के सरकारी धन का भुगतान करा लिया गया।
ग्रामीणों के मुताबिक मामला यहीं तक सीमित नहीं है। आरोप है कि एक ही चकरोड को अलग-अलग कार्यों के नाम पर कई बार सरकारी अभिलेखों में दर्ज कर भुगतान लिया गया। इससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं और पूरे मामले में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस कथित गड़बड़ी से जुड़े फोटो, वीडियो, मस्टर रोल, जियो टैगिंग और भुगतान संबंधी दस्तावेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन दस्तावेजों को आधार बनाकर ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई है।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

ग्रामीणों का कहना है कि यदि सभी अभिलेखों, जियो टैगिंग, भुगतान विवरण और मौके पर कराए गए कार्यों का मिलान कराया जाए तो पूरे प्रकरण की सच्चाई सामने आ सकती है। उनका आरोप है कि सरकारी धन के दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking