हाटा कुशीनगर । नगर क्षेत्र के ढाढा स्थित राजकीय महाविद्यालय में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी तहसीलदार जया सिंह ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत छात्रों को नये मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान 18 साल से अधिक उम्र की छात्राओं का फार्म भरकर नई मतदाता सूची में नाम शामिल करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
कार्यक्रम में एसडीएम ने छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के साथ उन्हें बताया कि जिन छात्राओं की उम्र अक्टूबर 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नाम नहीं दर्ज है। तो वो फार्म छ भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वा लें। जिससे वो देश में होने वाले चुनावों में अपनी सहभागिता दे सकें। साथ ही वह अपने मत का इस्तेमाल कर के देश के निर्माण में अपनी भागीदारी दें।
इस मौके पर तहसीलदार जया सिंह, प्राचार्य डा अभिषेक कुमार मिश्र,डा अजय कुमार राय,डा दुर्गेश त्रिपाठी, लेखपाल संजय सिंह,वेद प्रकाश उपाध्याय सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक मौजूद रहे।
आपके लिए और..- सलेमगढ़ ओवरब्रिज निर्माण की लापरवाही से हादसों को न्योता! गड्ढों...…
गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…
हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…
मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…