News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: एसडीएम के निर्देश पर एक निजी अस्पताल सील

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 13, 2023  |  6:38 PM

203 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: एसडीएम के निर्देश पर एक निजी अस्पताल सील WhatsApp
  • मानको के विपरीच संचालित निजी अस्पतालों पर की जाएगी कठोर कार्यवाही वरुण कुमार पांडेय उपजिलाधिकारी

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय तहसील क्षेत्र में अवैध रूप से अस्पतालों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। आए दिन इसकी शिकायत अधिकारियों तक पहुंच रही है। उसी क्रम में मंगलवार को उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने शिकायत पर ढाढा स्थित निजी अस्पताल लक्ष्मी बाई हास्पीटल को स्वास्थ्य विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम प्रशासन ने नियमों के विपरीत संचालित करने पर सील कर दिया है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

मंगलवार को ढाढा स्थित लक्ष्मी बाई हॉस्पिटल का संचालन अवैध तरीके से हो रहा है कि शिकायत पर उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक संजीवन मिश्र, रामेंद्र तिवारी व प्रदीप कुमार गुप्ता व प्रभारी चिकित्साधिकारी हाटा डा अमित कुमार की टीम लक्ष्मी बाई हॉस्पिटल पहुंची। वहां मौजूद ओटी, मेडिकल स्टोर भर्ती रुम खुला पाया तथा हास्पीटल पर मौजूद दो मरीज मिले। वहीं जांच टीम अन्य सुविधाओं को देखा जहां सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, डॉक्टर-कर्मचारी की तैनाती सहित कई बिंदुओं पर जांच की। जहां सभी अनुपस्थित पाए गए वहीं नियमों की अनदेखी पाए जाने पर संयुक्त टीम ने अस्पताल को सील करा दिया।

उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने बताया कि जांच के बाद मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की गई है। कई कागजात तलब किए गए जहां हास्पीटल का रजिस्ट्रेशन पिछले 2022 तक ही वैध था। नवीनीकरण का कोई प्रमाण पत्र मौके पर प्रस्तुत किया गया। जिससे स्वास्थ्य व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा दो भर्ती रुम,ओटी तथा मेडिकल स्टोर सील कर कार्रवाई की गई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking