हाटा/कुशीनगर। आप सांसद संजय सिंह द्वारा कोटेदारों के बिरुद्व आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आल इंडिया फेयर शाप डीलर्स फेडरेशन के प्रदेश इकाई के आह्वान पर हाटा ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र चौहान के नेतृत्व में कोटेदारों ने तहसील परिसर में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया और आप सांसद के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सार्वजनिक माफी की मांग किया तत्पश्चात कोटेदारों ने नगर भ्रमण करते हुए शहीद स्थल की तरफ पुतला दहन करने जा रहे थे कि कोटेदारों को पुलिस ने बीच में ही रोककर कार्यक्रम का परमिशन मांगा लिखित आज्ञा न होने के कारण बीच से ही कोटेदारों को पुतला दहन से रोक दिया गया। इस पर कोटेदार शांति पूर्वक शहीद स्थल पहुच कर प्रदर्शन को सम्पन्न किया।
इस दौरान कोटेदार अखिलेश्वर नाथ यादव, श्रीराम सिंह, अम्बिका सिंह, छोटेलाल गौड,सीता देवी, अवधेश गुप्ता संजय पासवान, संतोष निषाद, फुलेना सिंह अजय कुमार,बशिष्ठ पांडेय, अखिलेंद्र,कमलेश सिंह,आरती देवी,जोखू चौहान आदि मौजूद रहे।
इस सप्ताह की सबसे लोकप्रिय
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबर
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…