हाटा/कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हाटा देवरिया मार्ग पर साइकिल से घर जा रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में वाइक सवार गिर कर घायल हो गया वही घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
सोमवार देर शाम को कोतवाली क्षेत्र के हाटा देवरिया मार्ग पर पटना मिश्रोली के पास देवरिया जनपद के महुआडीह थाना क्षेत्र के गाव पिपरहिया निवासी दिलीप कुमार पुत्र अरविंद उम्र 22 वर्ष शाम को हाटा से अपने वाइक से महुआडीह जा रहा था कि साइकिल सवार एक व्यक्ति को बचाने के चक्कर में गिर गया और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई वही साइकिल चालक को भी चोट लगा गया था जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया और प्राथमिक इलाज के बाद उसे घर भेज दिया गया।
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नगर चौंकी इंचार्ज अनुराग शर्मा मय टीम मौके पर पहुच शव की पहचान करा उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतू भेज आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…