News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: भाजपा सरकार में मिल रहा है हर योजनाओं का लाभ- सांसद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 6, 2023  |  4:19 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: भाजपा सरकार में मिल रहा है हर योजनाओं का लाभ- सांसद WhatsApp
  • विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है मोदी योगी सरकार- विधायक

हाटा/कुशीनगर। भाजपा सरकार में हर वर्ग के असहाय व गरीबों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है जिससे उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा है, बुनियादी सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही है, विकास कार्यों की गति काफी तेज हुई है विपक्षी सरकारों में लाभार्थी तहसील और ब्लाको का चक्कर लगा रहे थे जिससे उनको सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता था।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

उक्त बातें मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दूबे ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अवध सुगर एण्ड एनर्जी ली. यूनिट बिरला शुगर मिल्स ढाढ़ा हाटा के द्वारा सी. एस. आर के तहत समुदायिक स्वास्थ परिसर में हेल्थ ए टी एम, वाटर कुलर एवं मरीजों के बैठने हेतु चेयर का फीता काटकर शुभारंभ के दौरान कही।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि विधायक मोहन वर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज जी के नेतत्व में भाजपा सरकार में निरंतर विकास सबका साथ सबका विश्वास के नीतियों के साथ कार्य कर रही है। समाज के अंतिम व्यक्ती तक सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिससे आज सभी की निगाहे भाजपा सरकार पर है विरोधी दल के नेताओ को कोई मुद्दा नहीं मिल रहा है जिससे वो घबड़ा कर भाजपा सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे है। सांसद ने तहसील प्रशासन द्वारा राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ के 15,मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के 50 एवं मत्स्य पालन पट्टा के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र बितरण किया।

इस दौरान मुख्य रूप से ध्रुव नारायण पुत्र आत्मा निवासी मोहम्दा जमीन सिकटिया, कलपाती पत्नी रामजी निवासी चकनी नीलकंठ, प्रदीप शर्मा पुत्र बृजलाल निवासी रामपुर सोहरौना को कृषक दुर्घटना बीमा लाभ, कमलावती निवासी गांधी नगर,अर्चना पटना मिश्रौली को परिवारिक लाभ पंकज पुत्र राधेश्याम अवरवा,कन्हैया पुत्र रामलाल निवासी धामपुर को मत्स्य पालन पट्टा का प्रमाण पत्र वितरण किया गया ।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि हाटा सुधीर राव, उपजिलाधिकारी वरुण पाण्डेय, अधिशासी अधिकारी अजय सिंह,अधिशासी अध्यक्ष बिरला शुगर मिल्स ढाढ़ा चीनी मिल करण सिंह,अधिशासी उपाध्यक्ष पंकज गोयनका,अधिशासी उपाध्यक्ष गन्ना सुरेन्द्र उपाध्याय,, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ बी प्रसाद, निखिल उपाध्याय, कुणाल राव,अभयप्रताप राव, डॉ एल बी यादव, निधि उपाध्याय, डॉ प्रियंका सिंह, लेखपाल हरिशंकर सिंह, रमेंद्र त्रिपाठी, हृदयनंद वर्मा, प्रदुम्मन राव, संग्रह अमीन अमरनाथ द्विवेदी डॉ आशुतोष मिश्र सहित तहसील कर्मचारी गण व लाभार्थी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking