हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । भाजपा के शीर्ष आवाह्न पर जिला कोषाध्यक्ष व पूर्व चेयरमैन नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया ने हाटा विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली मंडल के मुंडेरा के बूथ संख्या 114,171,172 के बूथों पर जाकर समीक्षा बैठक कर बूथों का सत्यापन किया।
मंगलवार को भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया ने सुकरौली मंडल के मुंडेरा व लेहनी गांव के बूथ संख्या 114,171,172 पर पहुंच कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक किया। वहीं श्री नाथानी ने मेरा घर, भाजपा का घर स्टिकर लगाकर बूथ सत्यापन अभियान की शुरुआत किया।और भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाकर लाभ दिलाएं।श्री नाथानी ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं के कार्यकर्ताओं के बल पर सबसे अधिक सीटें जीत हासिल कर पूर्ण बहुमत की दोबारा सरकार बनाएगी।इस दौरान नंदू सिह, सत्यम बर्नवाल, अंकित गोस्वामी, राहुल तिवारी,धीरज नादानी, रमेश मद्धेशिया, नन्हे प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…