हाटा/कुशीनगर। प्रदेश में भाजपा के डबल इंजन सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में दिखा दिया है कि भय,भूख व भ्रष्टाचार से कैसे मुक्ति दिलायी जा सकती है। यह कोई भी राजनीतिक दल नहीं कर सकता है क्योंकि ये खुद इसके संरक्षणदाता है। इसे मिटाने में सिर्फ भाजपा ही सक्षम है।
उक्त बातें रविवार को हाटा विधान सभा क्षेत्र के मोतीचक में क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जोड़ी ने प्रदेश में विकास की जो गाथा लिखी है वह देश के अन्य प्रदेशों के लिए एक माडल है। मोदी व योगी की सरकार ने कोई भूखा ना रहे इसके लिए फ्री राशन की व्यवस्था की है। प्रदेश में भ्रष्टाचार का नामोनिशान नहीं है। गुण्डे व अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग खड़े हुए है। योगी का बुल्डोजर बाहुबलियों का काम तमाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कार्य किये अब तक प्रदेश में किसी भी सरकार ने नहीं किया है। बेराजगारों को रोजगार दिलाने के लिए भाजपा कृत संकल्पित है। प्रदेश में हो रहे विधान सभा चुनाव में भाजपा 300 से ऊपर सीटें जीत कर सत्ता में वापसी करने जा रही है। उन्होंने सभा आये मतदाताओं से यह अपील की कि वे भाजपा के पक्ष में अपना मत देकर प्रदेश को भय भूख व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलायें। क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहन वर्मा ने कहा कि जनता की जो भी अपेक्षाएं हैं उन्हें पूरा किया जायेगा। विकास के मामले में इस क्षेत्र को पिछड़ने नहीं दिया जायेगा। आमजन के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही ने किया जब कि संचालन नंदू सिंह ने किया।
इस दौरान नंदकिशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया, कमलेश सिंह,राणा प्रताप राव,ऋषि त्रिपाठी,संजय सिंह मुन्ना,संदीप सिंह, अर्चना प्रदीप सिंह,रंजना पासवान,सुभाष पांडेय, मिथिलेश त्रिपाठी, रत्नेश दीक्षित, अरुण पांडेय, उदयभान कुशवाहा,शाही फैजान खान,अमरनाथ यादव,भोला चौहान,पवन केशरवानी, विजेन्द्र सिंह,सतीश वर्मा, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…
कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…
कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…
तमकुहीराज, कुशीनगर। कुशीनगर जिले के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित बी बी के एकेडमी, गाजीपुर के…