हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय नगर के बस स्टैंड पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नंद किशोर नाथानी उर्फ पप्पू भैया के नेतृत्व में भाजपाइयों ने प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा के जनपद मे प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भाजपाइयों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत करने पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार शर्मा ने दावा किया कि आगामी वर्ष 2022 में बीजेपी 350 सीट से ज्यादा जीतकर दोबारा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी।श्री शर्मा ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। वह अपने सभी कार्यकर्ताओं को बराबर का अवसर देती है। बीजेपी का छोटा कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बन सकता है।
इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष अजय राय, दुर्गेश राय, पुनीत राम, बाबूनंदन सिंह,अरुण पांडेय,नंदू सिंह,सत्यम बर्नवाल, अंकित गोस्वामी, राहुल तिवारी,धीरज नादानी, रमेश मद्धेशिया, नन्हे प्रजापति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…