हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विगत गुरुवार दिनांक 02 सितम्बर 21 की रात्रि में हाटा कोतवाली के ग्राम पंचायत सकरौली मे हुए मारपीट की घटना में जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं उसका पुत्र पीजीआई लखनऊ में जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है तथा अन्य घायलों का ईलाज चल रहा है।घटना की जानकारी होने पर शनिवार को हाटा विधायक पवन केडिया ने मृतक श्याम दुलारी पत्नी परदेसी केवट के घर पहुंचकर घटना की घोर निन्दा करते हुए कहा कि उक्त गांव के ही अराजक तत्व रामभरोसी, बृजमोहन उर्फ बाढ़ू ,प्रदीप व संदीप पुत्रगण बाढ़ू व अन्य द्वारा पीट-पीट कर हत्या कर दिया गया एवं उनके लड़के देवानन्द को अधमरा कर दिया गया जो पीजीआई में भर्ती है।मैं पीड़ित परिवार के साथ हूं।और आर्थिक सहयोग करते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन देते हुए ढाढस बढ़ाया एवं पुलिस अधिकारियों से दोषियो के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जिसमें सूचना मिला है कि 2 लोग गिरफ्तार हो गये हैं और बाकी लोगों पर पुलिस दबाव बना रही हैं। इस दौरान मौके पर ग्राम प्रधान अवनीश उर्फ लड्डू जायसवाल, पूर्व प्रधान अजीत मिश्र, राजकुमार जायसवाल, व्यास जायसवाल, अरुण पाण्डेय, मुन्ना चौरसिया, रजनीश बर्नवाल, आनंद वर्मा,मुंशी सिंह,गुड्डू गुप्ता, मनोज सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…