हाटा/कुशीनगर। आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां जारी है। इसी कड़ी में गुरुवार को उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय ने अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह व राजस्व कर्मियों की टीम के साथ नगर स्थित बीआरसी प्राथमिक विद्यालय के साथ ही अन्य आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण किया । इस दौरान उपजिलाधिकारी वरुण पांडेय ने आगामी 4 म ई को होने वाले निकाय चुनाव के लिए चिन्हित बूथों पर बिजली , पानी , शौचालय, सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने ईओ अजय कुमार सिंह व संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिन्हित बूथों पर मानक के अनुसार व्यवस्थाएं चुनाव को देखते हुए समय से पूर्ण होनी चाहिए। नगर निकाय चुनाव को लेकर शासन सख्त है कोई भी लापरवाही अक्षम्य नहीं होगी। वहीं सुरक्षा को लेकर कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया कि चुनाव में गड़बड़ी फैलाने वालें के विरुद्ध कार्रवाई करें।
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…