हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगर में स्थित देवेश वस्त्रालय पर रविवार को वर्नवाल समाज की एक बैठक हुई जिसमें वर्नवाल सेवा समिति पटनी का गठन किया गया। बैठक में सर्व सम्मत से कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरविन्द वर्नवाल ने कहा कि वर्नवाल सेवा समिति पटनी, वार्ड ऩं 11 प़ं दीन दयाल उपाध्याय नगर के गठन का उद्देश्य है कि यहां के वर्नवाल समाज के विकास के लिए जो भी अच्छा कार्य हो उसे किया जाय। इस समाज के जो परिवार गरीब हैं उनका उत्थान किया जाय। उन्होंने कहा कि यहां के अलावा हमें अपने समाज के लिए भी कार्य करने की आवश्यकता है जिससे कि वर्नवाल समाज की एक अलग पहचान बन सके।
बैठक के दौरान सर्वसम्मत से वाल्मिकी वर्नवाल अध्यक्ष,अरविन्द वर्नवाल कार्यकारी अध्यक्ष,चन्दन वर्नवाल व बिनू वर्नवाल उपाध्यक्ष,राहुल वर्नवाल महामंत्री,चन्द्रशेखर वर्नवाल मंत्री,दीपक वर्नवाल कोषाध्यक्ष तथा सवारथ वर्नवाल को सूचना मंत्री चुना गया। वहीं प्रेम वर्नवाल,गोपाल वर्नवाल,रितेश वर्नवाल,मारकण्डेय वर्नवाल,अखिलेश वर्नवाल,रामप्रवेश वर्नवाल तथा अभिषेक समिति के सक्रीय सदस्य तथा मोहन जी वर्नवाल को समिति का संरक्षक बनाया गया।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…