News Addaa WhatsApp Group

हाटा: किसानों को इंसाफ नहीं मिला तो 16 दिसंबर को तहसील का करेंगे घेराव- राधेश्याम सिंह 

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 4, 2024  |  7:19 PM

39 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: किसानों को इंसाफ नहीं मिला तो 16 दिसंबर को तहसील का करेंगे घेराव- राधेश्याम सिंह 

हाटा/कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता / पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि  मै एथेनॉल फैक्ट्री का विरोधी नहीं हूं।  फैक्ट्री लगे क्षेत्र का विकास हो यह हम भी चाहते हैं। वहीं जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान किसानों पर लाठी चार्ज कराने वाले एडीएम के  विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाय  और किसानों को शीघ्र रिहा किया जाए। नहीं तो आगामी 16दिसम्बर को हाटा तहसील का घेराव करेंगे।

आज की हॉट खबर- पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले...

उक्त बातें बुधवार को राधेश्याम सिंह हाटा के एक रेस्टोरेंट में इस घटना पर  पत्रकार वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब चीनी मिल स्थापित हुई उस दौरान सपा सरकार में किसानों की सहमति और उचित मुआवजा देकर ही जमीन ली गई थी। मैं एथेनॉल फैक्ट्री के विरोध में नहीं हूं । कौन नहीं चाहता कि उसके क्षेत्र का विकास ना हो।  लेकिन बिना मुआवजा दिए किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा पीटकर क्रूरता का परिचय दिया गया है। एडीएम ने मौके पर खुद पहले लाठी भांजी है।  जिम्मेदार पद पर रहकर ऐसा करना शोभा नहीं देता है।

श्री सिंह ने एडीएम को निलंबित कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने,तत्काल किसानों को रिहा करने, भूमिहीन होने वाले किसानों को सरकारी नौकरी देने, उनके सहमति से मौजूदा दो गुना रेट से भुगतान करने की मांग की है।  कहा कि यदि पंद्रह दिसंबर तक सभी  मांगे पुरी नहीं हुई तो 16दिसंबर को तहसील का घेराव किया जाएगा।

संबंधित खबरें
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया
पत्रकार रविन्द्र तिवारी के पुत्र विनय बने असिस्टेंट कमिश्नर, जिले का मान बढ़ाया

पडरौना, कुशीनगर। हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो, तो सफलता कदम…

रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल
रेलवे ट्रैक पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर मौत, चेहरा क्षतिग्रस्त होने से पहचान मुश्किल

कुशीनगर। जनपद के गोरखपुर–कप्तानगंज–थावे रेल मार्ग पर सोमवार को एक हृदयविदारक हादसा सामने आया,…

लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 
लापता 13 वर्षीय बालक का शव नहर के पास से पुलिस ने किया बरामद 

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय कोतवाली अंतर्गत एक मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश…

आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद
आईपीएल चीनी मिल 29.77 लाख कुंतल पेराई कर हुई बंद

वर्तमान सत्र में कुल 133 दिन चली गन्ना फैक्ट्री, 29.77 लाख कुंतल गन्ने की…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking