News Addaa WhatsApp Group

हाटा क्षेत्र में धनतरेस पर बाजारों में लगी भीड़, बर्तनों की जमकर खरीददारी कर रहे लोग

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 29, 2024  |  7:27 PM

72 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा क्षेत्र में धनतरेस पर बाजारों में लगी भीड़, बर्तनों की जमकर खरीददारी कर रहे लोग

हाटा/कुशीनगर । मंगलवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में धनतेरस पर बाजारों में खरीददारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ी रही।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

सबसे ज्यादा भीड़ हाटा नगर के बर्तनों की दुकानों पर रही। धनतेरस पर लोगों ने मोबाइल, जेवर, फर्नीचर और इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की खरीददारी भी जमकर कर रहे थे । दुकानदारों ने भी अलग-अलग सामान्य खरीद पर छूट में तोहफा दिए जाने के साथ ही मुफ्त में होम डिलीवरी की सुविधा तक देकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं।

नगर के अविनाश कश्यप,पंकज भारद्वाज, अंकित मद्धेशिया, बैजनाथ मद्धेशिया, संतोष कुमार मिश्र सहित अन्य लोगो का मानना है कि धनतेरस पर नए बर्तन की खरीददारी शुभ मानी जाती है। वहीं झाडू की खरीददारी भी लोग जमकर कर रहे हैं। मानना है कि नई झाड़ू खरीदने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। इनके साथ ही लक्ष्मी गणेश की मूर्तियां और मिट्टी के दीए की दुकानें भी सजकर तैयार है। धनतेरस पर लोग धातु के बर्तन, सोने और चांदी के जेवर और सिक्के खरीदना शुभ मानते हैं। धनतेरस पर सबसे अधिक बर्तन खरीदारी कर रहे हैं। दुकानदार अविनाश कश्यप का कहना है कि पहले बाजारों में कारोबार बिल्कुल मंदा पड़ा हुआ था, लेकिन अब त्योहार के आने से लोग बाजारों में आने लगे हैं।

दीपावली पर दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार के तौर पर दिया जाने वाला सामान भी धनतेरस के दिन खूब बिक रहा है। रोशनी के त्योहार पर घरों को सजाने के लिए रंग बिरंगी झालर हर किसी की पहली पसंद है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी और गणेश की इलेक्ट्रॉनिक मूर्तियों भी आकर्षक का केंद्र बना रहा । दीपावली की तैयारी को लेकर धनतेरस को मिट्टी के दीए और मूर्तियां लोग खरीदारी कर रहे हैं। लक्ष्मी गणेश की नई मूर्ति के साथ लोग दीपावली की पूजा अर्चना करते हैं।

संबंधित खबरें
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस
आईपीएल चीनी मिल ने 26 मार्च को गन्ने की पेराई कर बंदी का दिया पहली नोटिस

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा ने परिक्षेत्र के समस्त गन्ना किसानों के खेतों…

तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking