News Addaa WhatsApp Group

हाटा: रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 16, 2022  |  6:34 AM

554 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरूक

हाटा/कुशीनगर । मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर तहसील में तहसीलदार के अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शामिल स्कूली बच्चों व अन्य लोगों ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित तख्तियां, बल्कि बैनर भी ले रखे थे। जगह-जगह रुककर रैली में शामिल लोगों ने नागरिकों को मतदान के प्रति जागरूक किया। साथ ही अपील की गई कि शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है।

तहसील परिसर में नगर पालिका परिषद, तहसील कर्मी व स्कूली बच्चों को तहसीलदार सुमित सिंह ने मतदाता जागरूकता रैली का गुब्बारा व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तहसीलदार सुमित सिंह ने कहा कि मतदान सभी का अधिकार है। 18 वर्ष आयु वर्ग वालों को संविधान ने मतदान करने का अधिकार दे रखा है। ऐसे में युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उनकी जिम्मेदारी है कि वे भी मतदान पर्व का हिस्सा बनें। साथ ही शत-प्रतिशत मतदान से ही योग्य जनप्रतिनिधि का चुनाव हो सकता है। रैली रजिस्ट्री तिराहे से नगर भ्रमण करते हुए गोरखपुर चौराहा, कप्तानगंज चौराहा होते हुए फिर तहसील परिसर पहुंचकर संपन्न हो गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथों में मतदाता जागरूकता से संबंधित लिखे स्लोगन वाली तख्तियां व बैनर ले रखे थे। इस मौके पर नायब तहसीलदार सुनील सिंह,ईओ अजय कुमार सिंह,जेई मनोज यादव, लेखपाल प्रदीप कुमार गुप्ता, रामेंद्र तिवारी, अखिलेश्वर शर्मा, पंकज भारद्वाज,अशोक सिंह सहित नगर के स्कूली बच्चे रैली में मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking