News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: न्यू इंडिया मिल ने किसानों को दिलाया अनुदानित दर पर मिनी ट्रैक्टर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 5, 2023  |  8:19 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: न्यू इंडिया मिल ने किसानों को दिलाया अनुदानित दर पर मिनी ट्रैक्टर WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की युनिट न्यू इंडिया शुगर द्वारा गन्ना खेती में मशीनीकरण से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को बड़े अनुदान पर मिनी ट्रैक्टर का वितरण किया गया है।
बुधवार को ढाढा स्थित न्यू इंडिया शुगर मिल में अनुदानित दर पर मिनी ट्रैक्टर वितरण कार्यक्रम में अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने बताया कि सरकार के मंशानुरूप फसल की लागत में कमी लाने व किसानों की आय दुगुनी करने के लिए चीनी मिल द्वारा क्षेत्र के किसान जागबली,गिरीश तिवारी,अजवेन्द्र सिंह,व दीनदयाल सिंह को मिनी ट्रैक्टर की चाभी दिया गया। अधिशाषी अध्यक्ष करन सिंह ने किसानों से अपील किया कि वर्तमान समय में खेती करने में मजदूरों की कमी देखी जा रही है।इसके निदान हेतु छोटे छोटे ट्रैक्टर काफी लाभदायक सिद्ध हो रहें हैं। किसान 4-5 फिट की दूरी पर गन्ने की बुवाई करे और निराई गुड़ाई में जो धन खर्च हो रहा है उसकी बचत करें।साथ ही साथ गन्ना आपूर्ति में चीनी मिल में किसान को डाइरेक्ट तौल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

इस दौरान अधिशाषी उपाध्यक्ष पंकज गोयनका, सुरेन्द्र उपाध्याय,डी डी सिंह,डा दुष्यन्त बादल, पीएनबी शाखा प्रबंधक रविरंजन,माही ट्रैक्टर के प्रबंधक फैज, प्रदीप राय,व प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking