हाटा/कुशीनगर। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद हाटा के सभागार में स्वायत शासन कर्मचारी संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ पंजीकृत संख्या 10074 जनपद-कुशीनगर के नव निर्वाचित पदाधिकारीगण श्रवण तिवारी प्रान्तीय महामंत्री, पंकज भारद्वाज प्रांतीय उप महामंत्री, अशोक सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, योगेन्द्र मणि, उग्रसेन कुमार, हरेन्द्र यादव और रमाशंकर गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य का नगरपालिका हाटा के समस्त कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए जिम्मेदारी का वह बखूबी निर्वहन करते हुए कर्मचारियों के हक, मान, सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा आगे रहेंगे।
उक्त अवसर पर पालिका के कर्मचारी ठाकुर सिंह, अजय राव, राजन मणि, दीपक मणि, विवेक श्रीवास्तव, राजाराम, श्याम वर्मा, काजू, रंगलाल, सुमन्त कुशवाहा, प्रमोद तिवारी, आशुतोष, अखिलेश सहित समस्त सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश से बिहार शराब तस्करी के लिए अपनाए जा रहे नए हथकंडों…