News Addaa WhatsApp Group

Hata News/हाटा: देश के उत्थान व विकास में कांग्रेस की भूमिका अहम- हिमांशु मिश्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 28, 2021  |  4:29 PM

725 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Hata News/हाटा: देश के उत्थान व विकास में कांग्रेस की भूमिका अहम- हिमांशु मिश्र

हाटा/कुशीनगर। प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी के सदस्य व वरिष्ठ नेता हिमांशु मिश्र ने कहा कि देश के विकास में कांग्रेस पार्टी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस ने शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन सहित हर क्षेत्र में विकास का कार्य किया। आजादी की लड़ाई में भी पार्टी तत्पर रही। वह मंगलवार को नगर स्थित जिला पंचायत डाकबंगले पर पार्टी के 136 वीं स्थापना दिवस के मौके पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ को संबोधित कर रहे थे। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के विकास व उत्थान के लिए सभी जाति व धर्मों के बीच सोहार्द की बात की है। जब कि वर्तमान समय में सत्ता में बैठे लोग नफरत फैलाकर पद पर बने रहना चाहते हैं। गांव गांव में विद्यालय, समीप में अस्पताल, सड़क, रेलवे नहर से लेकर हवाई जहाज तक कांग्रेस की देन है। भाजपा शासन में महगाई चरम पर है, किसान बदहाल है। बेरोजगारी बढ़ने के साथ ही आमदनी के श्रोत भी लोगों के बंद हैं। श्रीं मिश्र ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के उपलब्धियों को आम जन तक पहुंचाएं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर छात्राओ को स्मार्ट फोन व स्कूटी, महिलाओ के लिए फ्री बस यात्रा, आंगनवाड़ी व आशा बहुओं को दस हजार रूपये प्रति माह मानदेय देने की प्रतिज्ञा कांग्रेस की है। इससे महिला सशक्तिकरण होगा।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया...

बैठक की अध्यक्षता बैजनाथ् मिश्र व संचालन संतोष कन्नौजिया ने किया। इस अवसर पर गोरख नाथ साहनी रामनाथ सिंह, बीके रमन श्रीवास्तव, मारकंडेय मिश्र, नन्दलाल साहनी, रामअशीष सिंह, विजय नारयण दूबे, अरशद खां, डा. दयानन्द, मुकेश नारयण दूबे, रामजी यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद
तीन जुआड़ी गिरफ्तार, ₹2180 बरामद

तुर्कपट्टी। पटहेरवा थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव के पास एक निर्जन जगह पर जुआ…

खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
खड्डा: महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर बलात्कार करने का लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर गांव निवासी एक महिला ने मंगलवार की भोर…

नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक
नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विमलेश ने जीता कांस्य पदक

कुशीनगर । तमकुही विकास खंड के ग्राम पंचायत बरवाराजापाकड़ निवासी व उत्तराखंड प्रदेश के…

कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी
कुशीनगर: उत्तराखंड में पीसीएस अधिकारी बने गुलाम रजा गौस मंसूरी

बंगरा निवासी गुलाम का वित्त विभाग में राज्य कर अधिकारी के पद पर हुआ…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking