News Addaa WhatsApp Group Join करें

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 5, 2026  |  5:36 PM

552 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक गोली चलने से वहां तैनात चौकीदार घायल हो गया। गोली पहले दीवार से टकराई और उसके बाद चौकीदार को जा लगी। अचानक गोली चलने की घटना से कोतवाली परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में घायल चौकीदार को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है।
घायल चौकीदार की पहचान छोटेलाल जायसवाल (40) पुत्र जमुना प्रसाद, निवासी कानू टोला साहबगंज, पडरौना, कुशीनगर के रूप में हुई है। छोटेलाल पड़रौना कोतवाली में चौकीदार के पद पर तैनात है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

बताया जा रहा है कि शनिवार को पड़रौना कोतवाली में रिवॉल्वर की सफाई की जा रही थी। इसी दौरान अचानक गोली चल गई। गोली दीवार से टकराने के बाद चौकीदार छोटेलाल को जा लगी। गोली लगते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। घायल चौकीदार को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि गोली लगने के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। हालांकि उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।

गोली कैसे चली? जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि रिवॉल्वर की सफाई के दौरान गोली किन परिस्थितियों में चली और इस दौरान सुरक्षा मानकों में किस स्तर पर चूक हुई।

क्षेत्राधिकारी सदर सिटी ने बताया कि पड़रौना कोतवाली में सफाई के दौरान गोली लगने की सूचना मिली थी। घायल चौकीदार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसे हायर सेंटर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और गोली चलने की परिस्थितियों सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आखिर रिवॉल्वर से गोली किस परिस्थिति में चली और घटना के पीछे वास्तविक कारण क्या था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking