News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14 डोलों पर 375 जवानों का पहरा ,ड्रोन और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर, पढ़ें क्या है प्रभारी निरीक्षक की अपील..!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 14, 2026  |  4:56 PM

217 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज में आज रात गूंजेगा महावीरी अखाड़े का डंका, 14 डोलों पर 375 जवानों का पहरा ,ड्रोन और सीसीटीवी से चप्पे-चप्पे पर नजर, पढ़ें क्या है प्रभारी निरीक्षक की अपील..!

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज के कस्बा तमकुही में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी महावीरी अखाड़ा मेले का डोल आयोजन सोमवार रात और मंगलवार दिन में होगा। मेले को लेकर नगर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार कुल 14 डोल निकाले जाएंगे, जबकि पिछले वर्ष 16 डोलों का आयोजन हुआ था। इनमें 13 डोल नगर क्षेत्र से और एक डोल धुरियाकोट से निकलेगा।
मेले में बिहार सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए हैं। भीड़, जुलूस और यातायात को नियंत्रित करने के लिए 375 पुलिसकर्मियों के साथ एक कंपनी पीएसी को तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान 16 थाना प्रभारियों के नेतृत्व में गठित पुलिस टीमों के हाथों में रहेगी।

आपके लिए और..- पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार...

जानकारी रहे कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था की खास बात यह होगी कि प्रत्येक डोल के साथ एक थाना प्रभारी और पुलिस टीम तैनात रहेगी। प्रमुख चौराहों, नुक्कड़ों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की निगरानी रहेगी। भीड़ के दबाव को देखते हुए यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस की भी तैनाती की गई है।

पुलिस की नजर सिर्फ जमीन पर ही नहीं, बल्कि सीसीटीवी और ड्रोन कैमरों के जरिए आसमान से भी मेले की निगरानी करेगी। सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। किसी भी तरह की अराजकता, विवाद अथवा उपद्रव की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और सेवन को लेकर भी पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस द्वारा ऐसे लोगों पर विशेष नजर रखी जाएगी, जो मेले की आड़ में अवैध शराब की बिक्री अथवा किसी अन्य गैरकानूनी गतिविधि को अंजाम देने का प्रयास करेंगे। ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

फूहड़ गाने और अश्लील नृत्य पर रहेगी सख्ती : प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय ने इस संवाददाता को बताया कि मेले को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने आम नागरिकों और अखाड़ा आयोजकों से अपील की कि वे मेले की धार्मिक एवं सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखें और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें।
उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि डीजे ध्वनि , फूहड़ अथवा अश्लील गाने, अश्लील नृत्य, आपत्तिजनक प्रस्तुति या निर्धारित मानकों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आयोजक अपने-अपने अखाड़ों में मर्यादित और सभ्य कार्यक्रम सुनिश्चित करें तथा डीजे संचालक भी निर्धारित ध्वनि सीमा एवं प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
प्रभारी निरीक्षक ने आम लोगों से अपील की कि मेले में किसी अफवाह पर ध्यान न दें, संदिग्ध गतिविधि अथवा व्यक्ति की सूचना तत्काल पुलिस को दें और भीड़ के दौरान संयम बनाए रखें। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से तमकुही का महावीरी अखाड़ा मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल
डीजे बंद कराने की कार्रवाई पहले होती तो मुकदमे की नौबत नहीं आती : प्रतीक बरनवाल

हाटा, कुशीनगर। डोल मेला में डीजे बजाने को लेकर हाटा कोतवाली में कुछ संचालकों…

पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,
पेड़ से लटकता मिला था युवक का शव, आरोपी गिरफ्तार परिजनों के आरोप पर दर्ज हुआ था मुकदमा,

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के परसौनी भटवलिया गांव के एक टोले में गत 25…

शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 
शिक्षक जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम में जा रहे डा संजयन त्रिपाठी का हुआ स्वागत 

हाटा कुशीनगर । शिक्षक एम एल सी चुनाव हेतु कुशीनगर में आयोजित शिक्षक जनसंपर्क…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking