News Addaa WhatsApp Group

हाटा: प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 2, 2022  |  7:32 PM

518 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया

हाटा/कुशीनगर। आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था पर बुद्धवार को नरेंद्र मोदी ने जनपद के सभी सातों विधानसभाओं में एक साथ वर्चुअल रैली के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सम्बोधित किया। अपने वर्चुअल सम्बोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि इस समय 100 साल में आई सबसे बड़ी वैश्विक महामारी से देश लड़ रहा है। कोरोना का ये कालखंड दुनिया के लिए अनेक चुनौतियां लेकर आया है। दुनिया उस चौराहे पर आकर खड़ी हो गई है,जहां टर्निंग प्वाइंट निश्चित है।आगे दुनिया जो हम देखने वाले हैं, वो वैसी नहीं होगी, जैसी कोरोना से पहले थी।

आज की हॉट खबर- पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़,...

बजट पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि ये समय नए अवसरों का है, नए संकल्पों की सिद्धि का समय है।बहुत जरूरी है कि भारत आत्मिनिर्भर बने और आत्मनिर्भर भारत की नींव पर एक आधुनिक भारत का निर्माण हो। भारत जैसे देश में कोई क्षेत्र पिछड़ा रहे, कोई इलाका पीछे रह जाए, ये ठीक नहीं है। इसलिए हमने आकांक्षी जिला अभियान शुरु किया था। इन जिलों में गरीब की शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए, बिजली पानी के लिए, जो काम हुए, उसकी प्रशंसा संयुक्त राष्ट्र ने भी की है।इस बजट में सीमावर्ती गांवों के विकास के बारे में नए सिरे से सोचा गया है। ऐसे गावों में हर प्रकार की सुविधा हो, बिजली-पानी-सड़क का इंतजाम हो, इसके लिए बजट में विशेष वाइब्रेंट विलेज प्रोगाम का ऐलान किया गया है। इंडिकेटर्स में तेजी से सुधार आ रहा है। गरीब को मूलभूत सुविधाएं मिलने पर वो अपनी ऊर्जा, अपने और देश के विकास में लगाता है।इस बजट का फोकस गरीब, मिडिल क्लास और युवाओं को बुनियादी सुविधाएं देने पर है।भाजपा युवा आकांक्षाओं और युवा सपनों को समझती है।ये इस बजट में भी स्पष्ट रूप से दिखता है।इस बजट में स्टार्ट अप्स के लिए टैक्स बेनिफिट को आगे बढ़ाया गया है।युवाओं को शिक्षा और स्किल के बेहतर अवसर देने के लिए बीते वर्षों में तकनीक का दायरा निरंतर बढ़ाया गया है। इस बजट में इसे विस्तार देते हुए पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाने का फैसला किया गया है। इससे गरीब बच्चे भी छोटे मोटे कोर्स, क्वालिटी एजुकेशन के साथ आसानी से कर पाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज समय की मांग है कि भारत की कृषि भी आधुनिक बने, नए तौर-तरीके अपनाएं। किसानों पर बोझ कम हो।देश की कृषि को टेक्नॉलॉजी आधारित और कैमिकल फ्री बनाने के लिए बड़े कदम इस बजट में उठाए गए हैं।MSP को लेकर भी अनेक प्रकार की बातें फैलाई गईं हैं।लेकिन हमारी सरकार ने बीते सालों में MSP पर रिकॉर्ड खरीद है।सिर्फ धान की ही बात करें तो इस सीज़न में किसानों को MSP के रूप में डेढ़ लाख करोड़ रुपए से अधिक मिलने का अनुमान है।इस साल के बजट में पीएम किसान सम्मान नीधि के तहत 68 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।ये राशि भी पिछले साल की तुलना में ज्यादा है। इसका लाभ भी देश के करीब 11 करोड़ किसानों को होगा।जो गरीब थे झोपडपट्टी में रहते थे,अब उनके पास अपना घर है।पहले के मुकाबले इन घरों के लिए राशि भी बढ़ाई और घरों का साइज भी बढ़ाया है ताकि बच्चों को पढ़ाई के लिए जगह मिल जाए।बड़ी बात ये भी है कि इसमें से ज्यादातर घर महिलाओं के नाम पर है यानि हमने महिलाओं को घर की मालकिन भी बनाया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2013-14 में भारत का एक्सपोर्ट 2 लाख 85 हजार करोड़ रुपये होता था।आज भारत का एक्सपोर्ट 4 लाख 70 हजार करोड़ रुपये के आसपास पहुंचा है।

इसी क्रम में हाटा विधानसभा की वर्चुअल रैली नगर स्थित सेलिब्रेशन लॉन में सम्पन्न हुई जिसमें हाटा विधानसभा में निवास करने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। इस दौरान विधायक पद प्रत्याशी मोहन वर्मा मंडल अध्यक्ष हाटा उदयभान कुशवाहा सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया
विधायक ने निर्माण श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं की स्वीकृति पत्र सौपकर सम्मानित किया

रामकोला, कुशीनगर । श्रम विभाग अन्तर्गत उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड…

पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking