हाटा/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव में शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चुनाव प्रेक्षक पी एन रविन्द्र ने हाटा क्षेत्र के आधा दर्जन संवेदनशील बूथों का निरीक्षण किया । प्रेक्षक ने व्यवस्थाएं देखने के साथ ही शान्ति पूर्वक मतदान करने की अपील किया।
गुरुवार को प्रेक्षक पी एन रविन्द्र हाटा विधानसभा क्षेत्र के संवेदनशील बूथ ढाढा बुजुर्ग,सिरसिया,बरसैना सहित आधा दर्जन बूथों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था परखी ।श्री रविन्द्र ने ग्रामीणों से शान्ति पूर्वक मतदान करने की अपील कर कहा कि सभी मतदाता शान्ति पूर्वक मतदान करे । किसी भी प्रकार के भय व लालच में न फंसे।किसी के द्वारा भय दिखाया जाता है या फिर कोई लालच दिया जाता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें । साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार अराजकता होने पर प्रशासन सख्ती बरतने को मजबूर होगा । उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि वे शत-प्रतिशत मतदान के संकल्प को सफल बनाएं ।भ्रमण के दौरान शशि प्रकाश श्रीवास्तव, रामेंद्र तिवारी एस आई राजेश कुमार मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…