News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 31, 2022  |  4:51 PM

564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई गई शपथ WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । राजकीय महाविद्यालय ढाढा में रासेयो द्वारा आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता दिवस पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्राचार्य डा चैतन्य कुमार ने सभी को शपथ दिलाई। प्राचार्य श्री सिंह ने भारत के पहले उप प्रधानमंत्री एवं भारतरत्न से सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित कर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं सुरक्षा को बनाएं रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने एवं अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का प्रयास करने एवं अपने देय की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना पूर्ण योगदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी डा अजय कुमार राय व डा अल्पना सिंह ने राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को देश के प्रति स्वर्गीय वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में इस दिन राष्ट्रीय एकता की शपथ, व्याख्यान, राष्ट्रीय एकता दौड़ सहित विभिन्ना कार्यक्रम आयोजित किए गए।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

कार्यक्रम में डा अभिषेक कुमार मिश्र डा दुर्गेश कुमार त्रिपाठी डा कुंजलाल सिंह डा अनीता गौतम डा देवेश मणि त्रिपाठी सहित अन्य प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking