News Addaa WhatsApp Group

हाटा: मंझरिया ताल के विकास के लिए ईको टुरिज्म के तहत तीन करोड़ रुपये अवमुक्त

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Mar 15, 2024  |  6:32 PM

52 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: मंझरिया ताल के विकास के लिए ईको टुरिज्म के तहत तीन करोड़ रुपये अवमुक्त
  • सवा चार करोड़ रुपये लागत की इस परियोजना को पर्यटन विभाग ने दी मंजूरी
  • विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर शासन ने दी स्वीकृति
  • यूपीपीसीएल कार्यदायी संस्था नामित, जल्द शुरू होगा कार्य
  • विधायक ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री के प्रति जताया आभार

हाटा/कुशीनगर। रामपुर सोहरौना गांव ​स्थित मंझरिया देवी मंदिर के पास ​स्थित ताल को ईको टुरिज्म प्लान के तहत विकसित करने की परियोजना को शासन और पर्यटन विभाग की मंजूरी मिल गई है। विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर सवा चार करोड़ रुपये की इस परियोजना के लिए पर्यटन विभाग ने प्रथम किस्त के रूप में तीन करोड़ रुपये अवमुक्त कर उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड को कार्यदायी संस्था नामित कर दिया है।

आज की हॉट खबर- “मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट...

हाटा विधान सभा क्षेत्र के रामपुर सोहरौना गांव में ​स्थित मंझरिया देवी का स्थान क्षेत्र में धार्मिक रूप से काफी प्रसिद्ध स्थान है। मंदिर के दोनों तरफ ​स्थित तालों की प्राकृतिक सुन्दरता और वहा आने वाले प्रवासी पं​क्षियों को देखने के लिए भी काफी लोग यहा आते है। इस ताल को ईको टुरिज्म के तहत विकसित कर पर्यटक सुबिधा बढ़ा कर पर्यटकों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से स्थानीय विधायक मोहन वर्मा ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा था। जिसे पर्यटन विभाग की मंजूरी मिल गई है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में पर्यटन ​विभाग ने पत्र जारी करते हुए इस परियोजना के लिए तीन करोड़ रुपये जारी कर दिया। इस परियोजना के तहत पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए इस ताल के किनारे 40 मीटर घाट का सौंदर्यीकरण, घाट पर कपड़े बदलने के लिए चेंज रूम, पक्षियों के लिए बर्ड वॉच टावर, बाउंड्री वाल पाथ वे, पर्यटकों को बैठने के लिए बेंच, साइनेज, सत्संग भवन/बहुउद्देशीय हाल, जनता के पीने के पानी के लिए कियोस्क, गेट निर्माण इत्यादि का कार्य किया जाऐगा। जिससे क्षेत्र की जनता के साथ साथ कुशीनगर आने वाले बाहरी पर्यटकों के लिए भी ये झील आकर्षण का केंद्र बनेगा।

इस संबंध में विधायक मोहन वर्मा ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद यह ग्रामीण क्षेत्र भी पर्यटन मानचित्र पर दिखाई देने लगेगा। स्थानीय लोगों को उनके क्षेत्र में ही एक सुंदर स्थान मिलेगा इससे काफी लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

संबंधित खबरें
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”
“गोला घाट सेतु को मिली हरी झंडी: ₹25.70 करोड़ की सौगात से बदलेगा तमकुहीराज का भविष्य!”

तमकुहीराज, कुशीनगर। “जो कहा, वो किया – गोला घाट सेतु से विकास को नया…

बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग
बीमार पत्रकार के घर पहुचें प्रबंधक और इलाज के लिए दिए आर्थिक सहयोग

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार निवासी एक हिंदी दैनिक समाचार के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा…

NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला
NH-28 पर रफ्तार का कहर: उल्टी दिशा में आ रही ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत, बड़ा हादसा टला

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर के थरूआडीह के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर मंगलवार को एक…

“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”
“मनमोहन दीक्षित का मैजिक: 1011 गाड़ियों की बंपर बिक्री, ‘स्मार्ट व्हील्स’ ने कुशीनगर में रच दिया सुनहरा इतिहास”

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में ऑटोमोबाइल सेक्टर के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking