News Addaa WhatsApp Group

हाटा: व्यापारियों के हितों के प्रति सपा कटिबद्ध- राधेश्याम

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 18, 2021  |  6:04 PM

570 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: व्यापारियों के हितों के प्रति सपा कटिबद्ध- राधेश्याम

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। देश की राजनीतिक पार्टियां व्यापारियों के हितों रक्षा की बात तो करती हैं। सत्ता मिलने के बाद इस बात को भूल कैसे उनका अधिक से अधिक शोषण किया जाय उस पर अपना ध्यान केन्द्रित कर देती हैं। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो व्यापरियों के हितों के प्रति कटिबद्ध रहते हुए उन्हें शोषण से बचाती है।

आज की हॉट खबर- बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी...

उक्त बातें शनिवार को नगर में स्थित शगुन मैरेज हाल में सपा व्यापार प्रकोष्ठ के गठन के अवसर पर उपस्थित व्यापारियों को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पूर्व व्यापारियों की हितैषी बनी थी। सत्ता मिलने के बाद केन्द्रकी भाजपा सरकार जीएसटी लाकर व्यापारियों का शोषण कर रही है यह किसी से छुपा नहीं है। यही हाल प्रदेश की भाजपा सरकार का भी है। इस सरकार में व्यापारी डर की साये में अपना व्यवसाय कर रहे हैं। सरकार के व्यापार से जुड़े अधिकारी शासन की शह पर भय दिखा कर व्यवसायियों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार विधान सभा चुनाव फिर से सत्ता हासिल करने के लिए धर्म व जातिवाद का सहारा ले रही है जनता इसे भलीभांति देख रही है। लेकिन वहीं सपा किसानों,व्यापारियों,नौजवानों तथा बेरोजगारों को साथ लेकर उनकी हितों की रक्षा की लड़ाई लड़ रही है तथा इनके दम पर सपा भाजपा को सत्ता से बेदखल कर सरकार बनायेगी तथा इनके हितों की रक्षा करेगी। सपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामानन्द गुप्ता ने कहा कि व्यवसायियों का हित सपा में ही सुरक्षित है। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। यह सबका साथ सबका विकास जैसे नारा पर विश्वास न कर अपने द्वारा किये गये वादे को पूरा कर सबका विश्वास जीतती है।

बैठक के दौरान हाटा विधान सभा सपा व्यापार प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें हाटा विधान सभा सपा व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील नाथानी ने विधानसभा कमेटी का गठन किया जिसने उपाध्यक्षपद अजीत यादव, आजम खान उर्फ मन्ना, विजय जायसवाल, दीपक वर्मा और महमूद खान,) महासचिव रईस आलम, शीश चौधरी, राजेंद्र जयसवाल, फिरोज खान मंत्री गुड्डू मद्धेशिया, दिवाकर मद्धेशिया, संतोष गुप्ता, रामविलास शर्मा, अर्जुन मौर्या को नियुक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन युवा नेता टीपू भाई ने किया। इस दौरान राजन तिवारी, रईस आलम,सैफुद्दीन उर्फ गुड्डू भाई, मिंटू इराकी, असलम, राधेश्याम सिंह, हरेंद्र राव, शंकर जयसवाल, आकाश गुप्ता,सुचित कुमार ,सरवर अजीज , नसीम खान, डीके सिंह, भास्कर विश्वकर्मा, शशांक नथानी, सुनील यादव, सहित आदि व्यापारी मौजूद थे।

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking