हाटा/कुशीनगर । स्थानीय नगर क्षेत्र के में छठ पर्व मनाएं जाने को लेकर क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय नवागत कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने क्षेत्र के आधा दर्जन छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
शनिवार को क्षेत्राधिकारी कसया पीयूष कांत राय ने सूर्य देवता का महापर्व छठ त्यौहार के मद्देनजर हाटा नगर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर छठ घाट,बाघनाथ,करमहा,ढाढा बुजुर्ग सहित आसपास के छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।श्री राय ने बताया कि शांति सुरक्षा व्यवस्था और भक्तों को पूजा पद्धति में किसी प्रकार की कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो के मद्देनजर शासन के निर्देश पर चाक-चौबंद व्यवस्था को लेकर त्यौहार के पूर्व निरीक्षण कर त्यौहार पूर्ण आस्था के साथ मनाएं जाने के मद्देनजर घाटों का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान नवागत कोतवाल निर्भय कुमार सिंह,कस्बा इंचार्ज वीरेंद्र यादव सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…