News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: तीन ब्लाक के सीएचओ की हुई टीपीटी प्रशिक्षण

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 13, 2023  |  4:50 PM

188 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तीन ब्लाक के सीएचओ की हुई टीपीटी प्रशिक्षण WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय सीएचसी के मीटिंग हाल में मंगलवार को सीएचसी हाटा,सुकरौली व मोतीचक में कार्यरत सभी सीएचओ की टीबी रोगियों को दी जाने वाली टीपीटी(आई एन एच) थेरेपी का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकार डॉ दीपक चतुर्वेदी ने कहा कि सभी सीएचओ को अपने हेल्थ वेलनेस सेंटर के एरिया में जितने भी टीबी रोगी हो उनपर नजर रखे और उनके सम्पर्क में जो लोग भी रह रहे हो उनके बलगम की जाँच जरूर कराये तथा उनके परिवार के सदस्यों के बचाव हेतु टीपीटी थेरेपी हेतु रेफर करे। डॉ दीपक ने कहा कि ओपीडी के दस प्रतिशत रोगियों को टीबी जांच हेतु अवश्य रेफर करे। प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुये प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित कुमार ने कहा कि आप सभी टीबी रोगियों को सलाह दे कि दवा के साथ पौष्टिक आहार ले जिससे वे शीघ्र स्वस्थ हो सकते है। डॉ अमित ने कहा कि खुद की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर हम टीबी रोग से बच सकते है।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

प्रशिक्षण को सम्बोधित करती हुई जीत कार्यक्रम की जिला समन्वयक अर्चना गुप्ता ने जनपद में चल रहे टीबी कार्यक्रम के बारे में विस्तारपूर्वक बताते हुये कहा कि टीबी रोगियों के परिवार को टीबी रोग से बचाने के लिये टीपीटी(आई एन एच) लेना अनिवार्य है। उन्होंने इसे कैसे मरीजो को लेना तथा कितनी डोज देनी है उसके बारे में विस्तृत रूप में बताया। उन्होंने ने कहा कि हमारी संस्था द्वारा टीबी रोगियों के परिवार वालो का जिनकी उम्र 5 वर्ष से ऊपर उनका निःशुल्क एक्सरे करवाया जा रहा है। इसके अलावा प्रशिक्षण को एसटीएस राजीव राय,एसटीएलएस आशुतोष कुमार मिश्र,फील्ड अफसर अनिल पाल,एलटीबीआई समन्वयक सुबोध उपाध्याय ने भी सम्बोधित किया।

इस दौरान सीएचओ नेहा गुप्ता,रंजीता सिंह,प्रतिभा यादव,नीलम यादव,प्रगति वर्मा,अंजली,रिचा सिंह,आदित्य पाठक,रुही नूर,श्वेता राय, नीलम चौधरी, जिया वर्मा,रामजी गुप्ता,सपना पांडेय,रुचि सिंह,साधना,अल्पना पांडेय,सपना पाल,शिल्पी मद्देशिया,प्रीति सिंह आदि उपस्थित रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking