News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, सात प्रतिबंधित पशु बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 3, 2024  |  10:55 AM

13 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पुलिस मुठभेड़ में दो पशु तस्कर घायल, सात प्रतिबंधित पशु बरामद

कुशीनगर। जिले का पदभार संभालते के साथ ही जिले के नए पुलिस अधीक्षक आईपीएस संतोष कुमार मिश्र एक्शन मोड में है। बुधवार रात्रि को ड्यूटी ज्वाइन करने के बाद बाद एक विशेष अभियान चलाया जिसका नीताजा निकला की पुलिस ने मात्रा 24 घण्टे के भीतर 113 अपराधियों को सलाखों के पीछे पंहुचा दिया और अभी नवागत पुलिस अधीक्षक के जिले में आए 48 घण्टे भी पुरे नहीं हुए होंगे की कुशीनगर पुलिस ने दो पशुतस्करो पर ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ की कार्यवाही को अंजाम दे दिया है. जिसके बाद से एसपी का तेवर देख जिले भर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

मिली जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हाटा राज प्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना मनोज कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सुशील कुमार शुक्ला, प्रभारी निरीक्षक कसया गिरिजेश उपाध्याय, उप निरीक्षक स्वाट टीम अलोक यादव मय टीम ने एक सूचना पर विश्वास कर निगहबानी जारी थी की उसी क्रम में चेकिंग के दौरान गोरखपुर की तरफ से आती हुए पिकप रजि0 नंबर यूपी 57 टी 61 70 दिखाई दी। जिसको पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया गया तो उसमें सवार अभियुक्तों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से गोली चलायी गयी जिसके जवाबी प्रतिरक्षा में अभियुक्त अब्दुल शाह पुत्र अमीन शाह निवासी बैजनाथपुर थाना कसया तथा सूफियान आलम उर्फ महमूद पुत्र आउरंगजेब निवासी कुचिया मठिया थाना पटहेरवा जिला कुशीनगर घायल हो गए। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया साथ ही अभियुक्तों के कब्जे से मौके से एक पिकप जिसमे क्रूरता पूर्वक बंधे सात गोवंशीय पशु व गोवंश को काटने हेतु एक लकडी का ठीहा, एक रस्सी, एक धारदार ठोस लोहे का बांका, दो नाजायज तमंचा 315 बोर व छः नाजायज जिन्दा कारतूस 315 बोर, चार फायरशुदा खोखा कारतूस 315 बोर व अपराध में प्रयुक्त एक मोबाईल फोन व नगद रूपया दस हजार पांच सौ की बरामदगी की गयी।

बरामदगी, गिरफ्तारी के अधार थाना स्थानीय पर सु संगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking