News Addaa WhatsApp Group

हाटा: अज्ञात वाहन के चपेट में आने वाइक सवार दो की मौत एक गंभीर रुप से घायल

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 9, 2024  |  10:33 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: अज्ञात वाहन के चपेट में आने वाइक सवार दो की मौत एक गंभीर रुप से घायल

हाटा/कुशीनगर । नगर के बाघनाथ स्थित हाइवे के दक्षिणी लेन पर कसया की तरफ से गोरखपुर की तरफ जा रहे बाइक सवार दो युवकों को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार रौंद दिया। जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही सड़क पार करने के लिए खड़ी एक महिला भी चपेट में आ गई। जिससे महिला घायल हो गई।

आज की हॉट खबर- NH-28 पर ‘फर्जी जीएसटी अफसर’ बनकर ट्रकों से वसूली का...

मंगलवार की देर शाम गोरखपुर चौराहे स्थित हाइवे पर विशाल वर्मा पुत्र बृजनंदन वर्मा उम्र 21 वर्ष ग्राम भिस्वा बाजार कोतवाली हाटा,अमन यादव पुत्र दिनेश यादव उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी हरिटोला हाटा एक ही बाइक पर सवार होकर कसया की तरफ से गोरखपुर की तरफ आ रहे थे। तभी तेज गति से आ रही एक अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से ठोकर मार दिया। दोनों युवकों की तुरन्त मौके पर ही मौत हो गई। वही सड़क पार करने के लिए खड़ी शोभा यादव पत्नी जनार्दन यादव वार्ड नं 11 नगरपालिका हाटा भी चपेट में आ गई और वह घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस दोनों शवो को कोतवाली लाई और घायल महिला शोभा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा भेजवाई।

संबंधित खबरें
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक
केन चेयरमैन सुप्रियमय मालवीय की अध्यक्षता में साधारण सभा की हुई बैठक

किसानो की हित के लिए सदैव तत्पर -चेयरमैन केन यूनियन खड्डा, कुशीनगर। केन यूनियन…

कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय
कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ होते है :- दुर्गेश राय

हिन्दू नववर्ष व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का हुआ भव्य आयोजन पूर्व विधायक पवन केडिया…

“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”
“मां काली मंदिर की पिंडी खंडित करने का मामला: पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, चंद घंटों में 4 आरोपी गिरफ्तार”

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र के ग्रामसभा खेसारी गिदहा स्थित मां काली देवी मंदिर के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking