News Addaa WhatsApp Group

हाटा: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए हुआ विविध आयोजन

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 25, 2021  |  6:33 PM

457 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाते हुए हुआ विविध आयोजन

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर स्थानीय विकास खण्ड के परिसर में शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी/ जिला युवा कल्याण अधिकारी रामजीत प्रसाद की देखरेख में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया।जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी महेंद्र यादव,नोडल अधिकारी तथा प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलन करते हुए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय एवं कार्यक्रम में लगे दर्जनों स्टालों के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि महेंद्र यादव ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए हुए रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्तव्य ही धर्म और पूजा है देश उन्नति के रास्ते पर अग्रसर है। भाजपा सरकार में 36 लाख करोड़ रुपए किसानों का ऋण माफ हुआ है। मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम मेंआई हुई कुछ गरीब महिलाओं की गोद भराई का कार्यक्रम भी किया एवं परिसर में लगे सभी स्टालों का विधिवत निरीक्षण किया। कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश शाही,नगर पालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा ने भी संबोधित किया।ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने मेले/कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन नगर मण्डल अध्यक्ष उदयभान कुशवाहा ने किया।इस दौरान सीडीपीओ प्रत्यूष चंद्रा,सहायक विकास अधिकारी कृषि जयप्रकाश, श्रीप्रकाश मिश्रा विनोद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।मेले में स्वयं सहायता समूह भरवलिया,जनधन स्वयं सहायता समूह बिशुनपुरा, बड़ौदा यूपी बैंक हाटा,कृषि विभाग,पंचायत विभाग,लघु सिंचाई विभाग,समाज कल्याण विभाग,दिव्यांगजन सहायता शिविर एवं पूर्ति विभाग के स्टाल लगाए गये थे जो आकर्षण का केन्द्र रहा।

संबंधित खबरें
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking