News Addaa WhatsApp Group

हाटा: विद्युत कर्मियों ने पहले आवो पहले पाओ ओटीएस के लिए निकाली जागरूकता रैली

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 5, 2024  |  5:24 PM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: विद्युत कर्मियों ने पहले आवो पहले पाओ ओटीएस के लिए निकाली जागरूकता रैली

हाटा/कुशीनगर। वृहस्पतिवार को विद्युत वितरण उपखण्ड के अंतर्गत नगर क्षेत्र सहित पगरा गाँव मे एकमुश्त समाधान योजना वो टी एस के अंतर्गत पहले आवो पहले पाओ का ढोल नगाड़े के साथ प्रचार प्रसार किया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : धान की बोरियों में छिपी पच्चीस पेटी अवैध...

उपखण्ड अधिकारी इंजीनियर पी जायसवाल के नेतृत्व में विधुत कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस बिधुत बितरण केंद्र के अंतर्गत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत वो टी एस योग्य कुल 31498 उपभोक्ता है।जिनका कुल बिधुत बकाया 88.11करोड रुपए है, जिसमें एक मुश्त समाधान योजना में छूट योग्य अधिभार 22.32 करोड़ रुपए है।

योजना का प्रथम चरण 15 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक है जिसमे जल्दी आओ ज्यादा लाभ पाओ के तर्ज पर बकायेदार उपभोक्ताओं को सवार्धिक लाभ दिया जाना है।

बिजली बिल के बकाए में लाभ पाने का यह आखरी मौका है सभी सम्मानित उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपना बकाया बिल जमा कर योजना का लाभ उठाएं।इस योजना में न जमा करने पर विभागीय नियमानुसार वसूली की कार्यवाही की जाएगी।इस दौरान अवर अभियंता ग्रामीण अरविंद कुमार,मुन्ना कुमार,रवि प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार
कसया : सात साल से फरार ₹25 हजार का इनामिया गैंगेस्टर अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना कसया पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में पिछले सात वर्षों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking