- खड्डा कस्बा निवासी सभी आरोपी अभियुक्त चाकूबाजी की घटना में रहे शामिल
खड्डा, कुशीनगर। थाना खड्डा पुलिस ने हत्या के प्रयास, एससी-एसटी सहित अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए कौसेन अंसारी निवासी वार्ड नंबर 12 स्वामी विवेकानंद नगर तथा ताहिर अंसारी और शाहिद रजा निवासी वार्ड नंबर 10 शास्त्रीनगर, नगर पंचायत खड्डा को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना खड्डा में भारतीय न्याय संहिता की हत्या के प्रयास तथा एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक संतराज यादव, गंगाराम यादव, मृत्युंजय वर्मा सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
Advertisement
