News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्वास्थ्य कर्मियों ने समान ग्रेड पे देने के आदेश पर न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया, मनाई खुशी

Ram Bihari Rao

Reported By:

Aug 8, 2024  |  8:25 PM

254 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्वास्थ्य कर्मियों ने समान ग्रेड पे देने के आदेश पर न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया, मनाई खुशी WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर । हाई कोर्ट का फैसला अट्ठाइस सौ रुपये समान ग्रेड पे देने का आदेश आने के बाद गुरुवार को सीएचसी रामकोला में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों ने न्यायालय के प्रति आभार ज्ञापित कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और खुशी व्यक्त किया।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

जानकारी के लिए बता दें कि एक दिसंबर 2011 के पहले और इसके बाद नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को 5200-20,200 रुपये का वेतनमान समान दिया जा रहा है। सिर्फ उनके ग्रेड पे के निर्धारण में अंतर किया गया। वर्ष 2011 के बाद नियुक्त याचियों को दो हजार रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है। जबकि एक दिसंबर 2011 तक के नियुक्त स्वास्थ्य कर्मी बीएचडब्लू महिला और पुरुष स्वास्थ्य कर्मियों को 2,800 रुपये का ग्रेड पे दिया जा रहा है। ऐसे में उनकी नियुक्ति की तिथि के आधार पर किये जा रहे विभेद को संज्ञान में लेकर न्यायालय ने समानता के अधिकार के तहत याचिकाकर्ताओं के हक में सरकार की पुनर्विचार याचिका को खारिज करते हुए 2,800 रुपये का समान ग्रेड पे देने के साथ ही चार माह में वर्ष 2011 से अब तक का एरियर भुगतान करने का भी आदेश दे दिया।

इस आदेश के बाद खुशी मनाते हुए आनंद दुबे, विश्राम राव, सरिता साहनी, प्रमिला यादव, मीरा भारती , शैल कुमारी, संगीता सिंह आदि स्वास्थ्य कर्मियों ने सीएचसी प्रभारी डा0 शेष कुमार विश्वकर्मा, डा0 रजनीश श्रीवास्तव, डा0 आनंद प्रकाश गुप्ता आदि को मिठाई खिलाई और न्यायालय के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking