बहराइच। इंटरनेट मीडिया पर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर की एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कमिश्नर नशे में दिख रही हैं। पुलिस कर्मियों पर अपने पद का रौब झाड़ते हुए अभद्रता भी कर रही हैं। इस मामले में एसपी को भी रिपोर्ट भेजी गई है। इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो तीन दिन पुराना 27 अप्रैल का बताया जा रहा है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के घाघराघाट पुल के पास वीडियो में दिख रही महिला गोंडा जिले में असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पद पर तैनात हैं। इनका नाम रचना केसरवानी बताया जा रहा है। जरवलरोड थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि वे लखनऊ से अपनी गाड़ी से गोंडा के लिए आ रही थीं। नशे में होने के कारण उनकी कार बहराइच की ओर मुड़ गई। इससे कार डिवाइडर से टकरा गई।
घटना की सूचना पर महिला पुलिस कर्मियों को भेजा गया। नशे में होने के कारण वह पुलिस कर्मियों से उलझ गईं। घटना की जानकारी उनके पति को दी गई। सूचना पर पहुंचे उनके पति को महिला अधिकारी का मेडिकल कराने के बाद सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक केशव चौधरी को एसओ ने रिपोर्ट भेजी है।
— News Addaa (@news_addaa) May 1, 2022
तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…
भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…