News Addaa WhatsApp Group

06 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2023  |  7:42 AM

15 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
06 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन लेनदेन के मामले में अच्छा रहने वाला है. पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी. घर परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मन रखेंगे. परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है. यदि आपका कोई परिजन कोई निवेश संबंधी सलाह दे, तो आप उस पर अमल बहुत ही सोच विचार कर करें. भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन लाभदायक रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में यदि कुछ समस्या आ रही थी, तो वह पहले दूर होंगी और कारोबार में कोई डील फाइनल करने से पहले उसके सभी पहलुओं को स्वाधिनता से जांच ले. यदि किसी संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो वह लटक सकती है, तो आपको उसमें दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा. माताजी को कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिसमें आप ढील ना दें.

मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज दिन खर्चा भरा रहने वाला है. आप अपने लंबे समय से होते हुए कामों को पूरा करेंगे और आपको यदि कोई सेहत से संबंधित समस्या है, तो उसे नजर अंदाज न करें. वैवाहिक जीवन जी रहे लोग साथी के साथ किसी भविष्य के प्लानिंग की योजना बना सकते हैं. आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन अच्छा रहेगा. आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से आपका धन खर्च बढ़ सकता है. आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि के जातकों के लिए आज दिन मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा. कारोबार में आपको कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है. यदि आपने किसी काम को भाग्य के भरोसे छोड़ा, तो उससे आज आपको समस्या हो सकती है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आपके विदेश में रह रहे किसी परिजन के सेहत आपको परेशान कर सकती है. कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी.

सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि के जातकों के लिए आज दिन तरक्की दिलाने वाला रहेगा. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है. आप अपने घर के कामो पर पूरा ध्यान देंगे और नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा. आप किसी भी लाभ के अवसर को हाथ से जाने ना दे, नहीं तो समस्या हो सकती है. आप अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखें. बिजनेस कर रहे लोग अच्छी कमाई करेंगे. आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी.

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज दिन भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आप कारोबार में किसी निवेश को करने के लिए सोच विचार कर सकते हैं. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा. घर में वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। नव विवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है. आपको धर्म कर्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा.

तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों के लिए दिन समस्याओं भरा रहने वाला है. आपको अपने कामों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा और आपके ऊपर काम का दबाव भी अधिक रहेगा. कार्य क्षेत्र में आप किस समस्या को लेकर सतर्क रहे, नहीं तो उससे आपका कोई नुकसान हो सकता है. आपकी कोई परेशानी फिर से उभर सकती है और विरोधी भी आपके कामों में रोडा अटकाने की पूरी कोशिश करेंगे.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपनी वाणी व व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा. कारोबार कर रहे लोग कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे. आप अपने किसी लड़ाई झगड़े को बात कार्यक्षेत्र में अपनी माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे. वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन आनंदमय रहेगा. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है. आप कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे.

धनु राशि ( Sagittarius)
धनु राशि के जातकों के लिए आज दिन आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है. आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे. यदि कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से चल रही है, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा. आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप प्रसन्न रहेंगे और आपको किसी जरूरी जानकारी को अपने मित्रों से शेयर नहीं करना है. आपकी तरक्की के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी.

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के जातकों के लिए आज दिन मिलाजुला रहने वाला है. जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है. दोस्तों के साथ आप कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसे उसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी. आप यदि कोई नया निवेश करने के लिए सोच विचार कर रहे थे, तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा और आप कुछ पुराने रीति रिवाजो को छोड़कर नये को अपना सकते हैं.

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन सामान्य रहने वाला है. मित्रों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे. कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है, जो लोग कारोबार में बदलाव करने की योजना बना रहे हैं, तो उससे भी उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा. आपको अपने गुरुजनो से सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. संतान के भविष्य को लेकर आप कुछ प्लानिंग करेंगे, जिससे आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा. आप कुछ नए संपर्कों से पूरा लाभ उठाएंगे.

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा. किसी शादी, विवाह, जन्मदिन नामकरण आदि में सम्मिलित हो सकते हैं और धार्मिक कार्यों में भी आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे और प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने व्यवहार में संयम बनाए रखें, नहीं तो समस्या हो सकती है. माता-पिता से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले, नहीं तो वह लड़ाई झगड़ा आपके ऊपर आ सकता है.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking