News Addaa WhatsApp Group

08 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 8, 2023  |  8:39 AM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
08 अक्टूबर का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन News Adda के साथ!

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है. ससुराल पक्ष की किस व्यक्ति से आपको लाभ मिलता दिख रहा है. परिजनों का साथ व सहयोग बना रहेगा. परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है. आपकी माताजी से किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है और विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं.

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है. यदि आपकी कोई पुरानी समस्या लंबे समय से चली आ रही थी, तो वह भी समाप्त होगी और आप अपने जीवन साथी के करियर में चल रही किसी समस्या को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत कर सकते हैं. नौकरी में कार्यरत लोग स्थान परिवर्तन की योजना बना सकते हैं. परिवार के निकटतम सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार मे किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए मेहनत व लगन से काम करने के लिए रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी सौपी जा सकती है, जिसमें आप अपने कामों को समय रहते करें, नहीं तो समस्या हो सकती हैं और परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा. आप एक्टिव होकर अपने सारे काम करेंगे, जिससे आपके काफी काम समय से पूरे हो सकते हैं, जिसके कारण आपकी डिसीजन मेकिंग अच्छी होगी. आपको यदि किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें.

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है. माता-पिता की ओर से आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है और मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीजे लेकर आ सकते हैं. आप किसी जिम्मेदारी को समय से निभाएं और उसे समय से पूरा करने की पूरी कोशिश करें. विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी. धन से संबंधित मामलों में आपको सावधान रहना होगा.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा. व्यापार में आपको कमाई के नए-नए स्रोत प्राप्त होंगे और आपको अक्समात लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आप शीध्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरते, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है. संतान के किसी काम में ढील ना दे, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है और बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी डील की तैयारी लंबे समय से कर रहे थे, तो आज वह पूरी हो सकती है.

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है. आप सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर का हिस्सा लेंगे, जिससे आप यदि किसी नये वाहन को खरीदने के लिए यदि लंबे समय से सोच विचार कर रहे थे तो आपकी वह ईच्छा पूरी हो सकती है. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई हर्षवर्धन सूचना सुनने को मिल सकती है. आप अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करें, नहीं तो समस्या हो सकती है और आप आज किसी को धन उधार देने से बचे.

तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए कुछ समस्या लेकर आएगा. आप भविष्य के लिए कोई बड़ा निवेश करने के लिए विचार कर सकते हैं और आपको काम की अधिकता रहने के कारण शारीरिक थकान बनी रहेगी. पारिवारिक जीवन में आपको चल रही समस्याओं को धैर्य व शांति से निपटाना होगा, तभी आपके काम पूरे हो सकते हैं और भविष्य के लिए यदि आपने कुछ धन का निवेश करने के लिए सोच विचार किया था, तो उसके लिए दिन अच्छा रहने वाला है, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है. आपकी कोई समस्या छोटी थी, लेकिन वह बड़ी बन सकती है, इसलिए आप अपनी सेहत के मामले में कामों को अनदेखा न करें और शीध्रता व भावुकता में लिए गए निर्णय से आपको समस्या हो सकती है. आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा. बिजनेस कर रहे लोगों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलने से उन्हें हैरानी होगी और वह अपने धन को किसी योजना में लगा सकते हैं. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.

धनु राशि ( Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए कुछ उलझने लेकर आने वाला है. आपका किसी बात को लेकर मूड खराब रहेगा, जिसका असर आपके काम पर भी पड सकता है और आप किसी विरोधी के बातों में ना आए, नहीं तो समस्या हो सकती है. आपको अपने किसी निर्णय को लेकर पछतावा होगा, इसलिए आप बहुत सोच समझ कर ही किसी काम में हां करे और अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखें, नहीं तो घर व बाहर लोगों को आपके व्यवहार के कारण समस्या हो सकती है.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है. भाई व बहनों का आपको पूरा साथ रहेगा. जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई प्लानिंग कर सकते हैं और आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, लेकिन आप अधिकारियों के साथ किसी गलत बात को लेकर हां मे हां न मिलाए. संतान से आपको किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती है. आपके कुछ विरोधी आपकी तरक्की के मार्ग में बाधा बन सकते हैं. सामाजिक क्षेत्रो में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कारोबार कर रहे लोगों को काम अधिक रहने के कारण वह थोड़ा परेशान रहेंगे. नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आप मेहनत में कोई कसर नि छोड़ें, तभी आपके सभी काम पूरे होते दिख रहे हैं, जो लोग रोजगार संबंधी समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं. प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा. आप किसी बड़ी डील को लेकर अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है. आपको अपने परिवार के किसी सदस्य की नौकरी लगने से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है और आप शुभ कार्यों पर धन खर्च करेंगे और धर्म कर्म के कामों में आपका खूब मन लगेगा, जिससे आपके पुण्यो में भी वृद्धि होगी, लेकिन आप किसी संपत्ति संबंधित विवाद को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे. आपके रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी और आप अपने परिजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन के कार्यक्रमों में व्यतीत कर सकते हैं.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking