News Addaa WhatsApp Group

01 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2022  |  7:40 AM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
01 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष राशि
इस राशि के लोग आज अपने अंदर एक अद्भुत उत्साह और ऊर्जा महसूस करेंगे. आपको किसी महत्वपूर्ण अवसर की प्राप्ति होगी, जिसका पूरा लाभ उठाने में भी आप सक्षम रहेंगे. बहुत समय से कोई रुका हुआ पैसा भी आज मिलने की संभावना है.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृषभ राशि
इस राशि के लोगों का आज का दिन आर्थिक स्थिति को और अधिक बेहतर बनाने में व्यतीत होगा. परिवार में मौज-मस्ती और खुशहाल वातावरण बना रहेगा. संबंधों को बेहतरीन बनाने में आपका विशेष योगदान रहेगा. युवा वर्ग अपने नए लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे.

मिथुन राशि
इस राशि के लोगों के घर मेहमानों का आगमन होगा, जिसकी वजह से आप दैनिक कार्यक्रम में भी परिवर्तन करेंगे. अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार दिन व्यतीत होगा. महत्वपूर्ण संपर्क और संबंधों का दायरा विस्तृत होगा.

कर्क राशि
इस राशि के लोग अपने आत्मविश्वास और मनोबल के सहारे कोई नई उपलब्धि हासिल करेंगे. किसी प्रभावशाली व्यक्तित्व से आपकी मुलाकात धन प्राप्ति के रास्ते प्रशस्त करेगी. आप अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत रहेंगे.

सिंह राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन धन प्रदायक है. किसी नजदीकी व्यक्ति की मदद करके आपको खुशी मिलेगी. विद्यार्थियों को भी प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बने हुए हैं. प्रॉपर्टी खरीदने की भी उचित संभावना बन सकती है.

कन्या राशि
इस राशि के लोगों का आज का समय ज्ञानवर्धक और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने में व्यतीत होगा. किसी प्रेरक व्यक्ति से मुलाकात होगी. मानसिक शांति रहेगी तथा दैनिक व रोजमर्रा के कार्य भी यथावत चलते रहेंगे.

तुला राशि
तुला राशि के लोग आज अपनी योजनाओं को कार्य रूप देंगे. जिसमें रचनात्मक कार्य मुख्य रहेंगे. इन दिनों आप अपने स्वभाव में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं, इसकी वजह से परिवार और रिश्तेदारों के बीच आपकी अच्छी छवि बन रही है.

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों की धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. आप जो काम सोचेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे. ऊर्जावान महसूस करेंगे और परिवार के सदस्यों के प्रति उनकी जरूरतों को पूरा करने में भी आपका समय व्यतीत होगा.

धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है. समय हंसी-खुशी के साथ व्यतीत होगा. आज आप खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे. दूसरों की नजर में आपकी छवि और अधिक सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी.

मकर राशि
इस राशि के लोगों के लिए समय प्रतिष्ठा वर्धक है. भाग्य आपका सहयोग कर रहा है. विशेष व्यक्तियों से मुलाकात सार्थक रहेगी. आप अपने वाक् चातुर्य से तमाम बाधाओं को पार करते हुए आगे बढ़ सकेंगे. निश्चित सफलता प्राप्त करेंगे.

कुंभ राशि
इस राशि के लोग अपनी पारिवारिक और व्यवसायिक जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम देंगे. यश, कीर्ति और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी. अध्ययन-अध्यापन संबंधी कार्यों में रुचि रहेगी. सामाजिक गतिविधियों में भी आप बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

मीन राशि
इस राशि के लोगों को पढ़ाई-लिखाई में सफलता मिलेगी इसलिए अपनी ऊर्जा और शक्ति बढ़ाने के लिए अच्छे साहित्य और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लें. इससे आपके व्यक्तित्व में आश्चर्यजनक बदलाव आएगा.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking