News Addaa WhatsApp Group

02 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 2, 2022  |  7:38 AM

456 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
02 अगस्त का राशिफल‌; जाने कैसा जाएगा आज का आपका दिन Newsadda के साथ!

मेष: विनम्र स्वभाव जातक को लाभ दिलाएगा. नौकरी में तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा और पदोन्नति के भी योग बनेंगे. स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा. राजनेता सफल होंगे. आज के दिन लाल और पीला शुभ रंग रहेगा. प्रतिदिन हनुमान जी के मंदिर जाएं. बाहर जाते समय सावधान रहें.

आज की हॉट खबर- कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी,...

वृष: धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है. आपके लिए पीला और नारंगी रंग शुभ रहेगा. श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करते रहें. जातक अपने आसपास की बहुत सारी चीजें सीखेंगे और यह ज्ञान जातक के लिए लाभकारी सिद्ध होगा. किसी ऐसे व्यक्ति से भी मिलेंगे जिसके विचार आपसे मिलते हैं. नौकरी और बिजनेस के लिए अनुकूल है.

मिथुन: मंगलवार का दिन आपके लिए धन देने वाला है. परिवार के साथ कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं. बिजनेस में धन के आगमन के संकेत दिखाई दे रहे हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के लिए अभी और इंतजार करना होगा. सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करें जो आपके लिए अच्छा रहेगा. आपके लिए नीला और हरा रंग शुभ रहेगा.

कर्क: आप हर कार्य में सफल होंगे. बिजनेस में सफलता मिलेगी. छात्रों को सफलता मिलेगी. इस राशि के स्वामी को चंद्रमा और उसके मित्र ग्रह गुरु के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए और शिव की पूजा करते रहना चाहिए. सफेद और पीला शुभ रंग हैं. आज के दिन तिल का दान करें. इस राशि में सूर्य के गोचर से नौकरी में बहुत सुखद समाचार सुनने को मिल सकते हैं.

सिंह: इस राशि को पैसों के खर्च को लेकर सावधान रहना होगा. शिक्षा के क्षेत्र में सूर्य और चंद्रमा के गोचर से आपको लाभ हो सकता है. सेहत का ध्यान रखें. नारंगी और लाल रंग शुभ होते हैं. राजनेता इस हफ्ते सफल रहेंगे. अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की के लिए इस महीने आपको पूरी जी जान से मेहनत करनी होगी. सिंह राशि के जो लोग अविवाहित हैं उनके लिए शादी के प्रस्ताव आ सकते हैं.

कन्या: कन्या जातकों के लिए व्यापार बहुत अच्छा रहेगा. हर दिन माता दुर्गा और शिव के मंदिर में जाकर उनका आशीर्वाद लें. नौकरी में तरक्की की संभावना दिखाई दे रही है. हनुमान की पूजा करें. अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए किसी की सहायता की जरूरत पड़ सकती है. सुखद यात्रा हो सकती है. विद्यार्थी उन्नति करेंगे. सभी से अच्छे से बोलें.

तुला: रूके हुए काम पूरा हो सकते हैं. भविष्य के लिए योजनाओं पर विचार करेंगे. हनुमान जी की पूजा करते रहें. मेष राशि के मित्रों का सहयोग मिलेगा. शिव की पूजा करें.धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे. आज के लिए हरा और बैंगनी अच्छे रंग बताए जा रहे हैं. नौकरी को लेकर कुछ तनाव रहेगा. बाहर का खाना न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है.

वृश्चिक: मंगलवार का दिन मध्यम दिख रहा है. आध्यात्मिक प्रगति से आप प्रसन्न रहेंगे. आप एक नई व्यावसायिक योजना पर निर्णय ले सकते हैं. पीला और हरा रंग शुभ माना जा रहा है. बैंकिंग से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी. नौकरी में उन्नति के लिए श्री सूक्त का नित्य पाठ करें. अन्न दान करते रहें. आपका मन धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा.

धनु: धन की प्राप्ति होगी. लेकिन परिवार में कुछ तनाव हो सकता है. राजनीति में विशेष लाभ का योग दिख रहा है. व्यापार में परिवर्तन के लिए कोई पुराना दोस्त काम आ सकता है. बातचीत के द्वारा परिवार के साथ पुराने विवाद सुलझा सकेंगे. आपके लिए पीला और लाल शुभ रंग रहेगा.

मकर: गलत कार्यों में पड़ने से बचें अन्यथा आर्थिक कष्ट झेलने पड़ सकते हैं. काम में ज्यादा बिजी रहने के कारण शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं. इसलिए सेहत को देखते हुए काम करें. आपको आर्थिक सफलता मिलेगी. बैंकिंग, आईटी और टीचिंग में काम करने वालों की तरक्की होगी. हरा और बैंगनी रंग शुभ होता है. भगवान भोलेनाथ की पूजा करें. प्रतिदिन चंद्र बीज मंत्र से हनुमान जी की पूजा करते रहें. उड़द और तिल का दान करें.

कुम्भ : भगवान शिव की नित्य पूजा करें. आपके लिए हरा रंग शुभ रहेगा. इस राशि के छठे सूर्य का लाभ मिल रहा है. रोज गाय को पालक और केला खिलाते रहें. कुंभ राशि के छात्रों को इस माह कुछ परेशानी हो सकती है. मन को नियंत्रित रखें. विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी. व्यापार से जुड़ा कोई नया काम शुरू होगा.

मीन: नौकरी और बिजनेस में सफलता का योग दिख रहा है. सूर्य का पंचम गोचर अत्यंत फलदायी है. राजनेताओं को लाभ होगा. सेहत और खुशियों में तरक्की हो सकती है. पैसों के लेन-देन के प्रति सचेत रहें. आज के दिन आपके लिए नारंगी और लाल रंग शुभ रहेगा. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें इसके अलावा अपने खानपान का भी ध्यान रखें. पुराने दोस्तों से मुलाकात करें.

संबंधित खबरें
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ
कालयुक्त नामक नूतन सम्वत्सर 2082, वासन्तिक नवरात्र रविवार से प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ट्रस्ट के ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय बताते है…

मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व
मकर संक्रान्ति कल मंगलवार को, जाने कैसे मनायें पर्व

खड्डा/कुशीनगर। महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य पं.राकेश पाण्डेय बताते है कि मकर संक्रान्ति…

भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद
भागवत कथा से ही मानव को मोक्ष मिलता है: आचार्य सच्चिदानंद

मथौली बाजार/कुशीनगर । नगर पंचायत मथौली के के वार्ड नंबर 15 स्वामी विवेकानंद नगर…

रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 
रामकोला: श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुन आत्म विभोर हुए श्रद्धालु 

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर ( पपउर) में चल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking